Ranchi News : गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा ने निकाली प्रभात फेरी

Published by : Raj Kumar Updated At : 26 Oct 2025 9:17 PM

विज्ञापन

गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा मेन रोड रांची के तत्वावधान में श्री गुरुनानक देव जी महाराज जी के 556वें प्रकाश पर्व को लेकर विभिन्न गुरुद्वारा साहिब से प्रभात फेरियां निकाली गयी.

विज्ञापन

रांची. गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा मेन रोड रांची के तत्वावधान में श्री गुरुनानक देव जी महाराज जी के 556वें प्रकाश पर्व को लेकर विभिन्न गुरुद्वारा साहिब से प्रभात फेरियां निकाली गयी. रविवार को प्रभात फेरी का सातवां दिन था. गुरुद्वारा साहिब मेन रोड वाली प्रभात फेरी सुबह साढ़े चार बजे गुरुद्वारा साहिब से शुरू हुई. यहां से बसों द्वारा साध संगत शहीद चौक दशमेश पिक्चर परिवार के घर से होते हुए मोरहाबादी सपन नागपाल के घर से प्रिंस अजमानी के घर से बरियातू हाउसिंग कॉलोनी की संगत के घरों से होते हुए वापिस गुरुद्वारा साहिब मेन रोड पहुंची. स्टेशन रोड वाली प्रभात फेरी सरदार अरविंदर सिंह खुरान्ना, इंदरजीत सिंह खुरान्ना यहां से होकर बस द्वारा हिनू होते हुए सरदार समरजीत सिंह, धर्मवीर सिंह नागी के घर से भाटिया परिवार, सखुजा परिवार, सरदारनी नीलू चढ़ा के घर से सत्यम शिवम् सुंदरम अपार्टमेंट सरदारनी सोनिया बजाज के घर से होते हुए पीपी कंपाउंड और गुरुद्वारा साहिब कड़रु वाली प्रभात फेरी के साथ मिलकर गुरु नानक स्कूल पीपी कंपाउंड पहुंचकर समाप्त हुई. गुरुद्वारा साहिब के हेड ग्रंथी भाई विक्रम सिंह जी की ओर से सरबत के भले की अरदास कर दीवान की समाप्ति की गयी. महासचिव गगनदीप सिंह सेठी की ओर से समूह संगत को गुरु पर्व के संदर्भ में निकाली जा रही प्रभात फेरियों में पूरे परिवार समेत शामिल होने की अपील की गयी. प्रभात फेरी में गगनदीप सिंह, कृपाल सिंह, हरजीत सिंह, तविंदर सिंह, केसर सिंह, प्रीतम सिंह, हरपाल सिंह, हरमीत सिंह, राजदीप सिंह, रंजीत सिंह, भूपिंदर सिंह राजिंदर सिंह, समीर सिंह, कुलवंत सिंह, जसपाल सिंह, मनदीप सिंह, कुलतार सिंह, गुरदीप सिंह सहित अन्य शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Raj Kumar

लेखक के बारे में

By Raj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola