Jharkhand News: अनधिकृत आवासीय निर्माण को नियमित करने के लिए तैयार होगा ड्राफ्ट, 10 सदस्यीय कमेटी गठित

नगर विकास एवं आवास विभाग ने अनधिकृत आवासीय निर्माण के नियमितीकरण के लिए योजना -2022 का ड्राफ्ट तैयार करने के लिए दस सदस्यीय उच्च स्तरीय अंतर विभागीय समिति का गठन किया है. विभाग ने इस बाबत अधिसूचना जारी कर दी है.
Jharkhand News: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर नगर विकास एवं आवास विभाग ने राज्य के शहरी क्षेत्रों में किए गए अनधिकृत आवासीय निर्माण को नियमित करने की दिशा में कार्रवाई शुरू कर दी है. विभाग के द्वारा इसके लिए अनधिकृत आवासीय निर्माण के नियमितीकरण के लिए योजना -2022 का ड्राफ्ट तैयार करने के लिए दस सदस्यीय उच्च स्तरीय अंतर विभागीय समिति का गठन किया गया है. विभाग ने इस बाबत अधिसूचना जारी कर दी है.
आदेश का अध्ययन करेगी समिति
समिति इस बाबत विभिन्न राज्यों के आदेश / योजना का अध्ययन करेगी. यह उच्च स्तरीय समिति विभिन्न राज्यों द्वारा अनधिकृत आवासीय निर्माण को नियमित करने को लेकर जो आदेश /योजना बनाई है. उसका अध्ययन कर झारखंड राज्य के स्थानीय प्राचलों के सापेक्ष अनधिकृत आवासीय निर्माण को नियमितीकरण करने के लिए योजना- 2022 का प्रारूप तैयार कर नगर विकास एवं आवास विभाग को उपलब्ध कराएगी. इस संबंध में समिति के अध्यक्ष और सदस्य आवश्यकतानुसार भ्रमण भी कर सकते हैं, ताकि योजना को वास्तविक रूप से प्रभावित करने के तौर-तरीकों का अध्ययन कर प्राप्त विशेष पहलुओं को तैयार किए जाने वाले योजना के प्रारूप में समाहित किया जा सके.
उच्च स्तरीय समिति के ये हैं अध्यक्ष और सदस्य
नगरीय प्रशासन निदेशालय के निदेशक उच्च स्तरीय समिति के अध्यक्ष होंगे, जबकि रांची नगर निगम के नगर आयुक्त, गिरिडीह नगर निगम के नगर आयुक्त, भवन निर्माण विभाग के अभियंता प्रमुख, पथ निर्माण विभाग के अभियंता प्रमुख, नगर विकास एवं आवास विभाग के तकनीकी कोषांग के मुख्य अभियंता, अग्निशमन सेवा के महानिदेशक, योजना विकास विभाग के संयुक्त निदेशक, नगर विकास एवं आवास विभाग के अवर सचिव / उप सचिव और नगर निवेशक सदस्य होंगे.
मुख्यमंत्री से झारखंड चैंबर्स के सदस्यों ने की थी मुलाकात
मुख्यमंत्री से 20 अक्टूबर को राज्यसभा सांसद महुआ माजी के नेतृत्व में फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात कर राज्य के शहरी इलाकों में बिना नक्शे के निर्मित भवनों और संरचनाओं के नियमितीकरण करने की दिशा में पहल करने का आग्रह किया था. मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया था कि इस दिशा में सरकार सकारात्मक पहल करेगी. इसी परिप्रेक्ष्य में उन्होंने त्वरित पहल करते हुए उच्च स्तरीय समिति का गठन करने का निर्देश नगर विकास एवं आवास विभाग को दिया था.
Also Read: आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार : सीएम हेमंत सोरेन ने खूंटी को दिया 322 करोड़ की योजनाओं का तोहफा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Guru Swarup Mishra
मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




