सोनाहातू में वज्रपात से दो महिला की मौत

Updated:
विज्ञापन
सोनाहातू में वज्रपात से दो महिला की मौत

थाना क्षेत्र के सावडीह गांव में वज्रपात से होने से दो महिला सहित एक भैंसा की मौत हो गयी.

विज्ञापन

सोनाहातू. थाना क्षेत्र के सावडीह गांव में वज्रपात से होने से दो महिला सहित एक भैंसा की मौत हो गयी. घटना सोमवार दोपहर दो बजे के करीब की बतायी जाती है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि दोनों महिलाएं दोपहर को भैंसा चरा कर घर आ रही थीं. रास्ते में ही बारिश के साथ हुए वज्रपात की चपेट में आने से सावडीह गांव की रमनी देवी(60) पति स्वर्गीय सोनाराम महतो व द्रौपदी देवी (40) पति बुद्धेश्वर महतो समेत एक भैंसा की मौत हो गयी. ग्रामीण एवं परिजनों की मदद से आनन-फानन सोनाहातू सीएचसी द्रौपदी देवी को लाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित किया. दोनों के शव को सोनाहातू पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Satyaprakash Pathak

लेखक के बारे में

By Satyaprakash Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola