crime news : ट्रेन से दो तस्कर गिरफ्तार, 7.22 लाख का गांजा बरामद

Updated at : 19 Jul 2024 12:27 AM (IST)
विज्ञापन
crime news : ट्रेन से दो तस्कर गिरफ्तार, 7.22 लाख का गांजा बरामद

चेकिंग के दौरान पकड़ाये

विज्ञापन

रांची़ आरपीएफ की फ्लाइंग टीम ने ऑपरेशन नारकोस के तहत संबलपुर गोरखपुर एक्सप्रेस में चेकिंग के दौरान दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार एक आरोपी का नाम मोहित परासर (28 वर्ष) है. वह उत्तरप्रदेश के कोतवाली नगर थाना क्षेत्र स्थित कचहरी रोड का रहने वाला है. उससे पूछताछ के आधार पर बिहार के बेतिया स्थित बिस्मबारा निवासी विकास कुमार को दूसरी बोगी से गिरफ्तार किया गया. आरपीएफ ने दोनों के पास से 14.4 किलोग्राम गांजा बरामद किया है. इसका बाजार मूल्य करीब 7.22 लाख रुपये है. पूछताछ में दोनों आरोपियों ने आरपीएफ अधिकारियों को बताया कि वे ओड़िशा के संबलपुर से गांजा लेकर हटिया पहुंचे थे. यहां से इन्हें ट्रेन से उत्तरप्रदेश जाना था, ताकि दोनों वहां इसे अधिक मूल्य पर बेच सकें. आरपीएफ ने गिरफ्तारी के बाद जब्त गांजा के साथ आरोपियों को हटिया जीआरपी के हवाले कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola