रातू में दो अलग-अलग सड़क हादसे, दो घायल

Published by : CHANDRASHEKHAR UPADHEY Updated At : 11 Feb 2026 10:13 PM

विज्ञापन

थाना क्षेत्र में बुधवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोग घायल हो गये

विज्ञापन

रातू.

थाना क्षेत्र में बुधवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोग घायल हो गये. उन्हें स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया. पहली दुर्घटना इतवार बाजारटांड़ के पास शाम करीब चार बजे हुई. घाटी के समीप एक अज्ञात बाइक सवार ने इतवार बाजार निवासी ओमप्रकाश वर्मा को ठोकर मार दी और फरार हो गया. दुर्घटना में ओमप्रकाश वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों ने उन्हें इलाज के लिए रातू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रिम्स रेफर कर दिया गया. वहीं दूसरी दुर्घटना शाम करीब पांच बजे मुरगू पुल के पास हुई. यहां दो बाइकों (जेएच 08 जे 2511) और (जेएच 01 आर 0863) के बीच आमने-सामने टक्कर हो गयी. हादसे में लगभग 45 वर्षीय एक युवक घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए रातू अस्पताल भेजा. हालांकि समाचार लिखे जाने तक घायल युवक की पहचान नहीं हो पायी थी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन
CHANDRASHEKHAR UPADHEY

लेखक के बारे में

By CHANDRASHEKHAR UPADHEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola