करोड़ों की ठगी के आरोपी दो भू-माफिया ने किया सरेंडर

Updated at : 01 Jun 2024 12:11 AM (IST)
विज्ञापन
करोड़ों की ठगी के आरोपी दो भू-माफिया ने किया सरेंडर

विभिन्न थानों में दर्ज हैं दोनों के खिलाफ कई मामले

विज्ञापन

रांची. जमीन के नाम पर करोड़ों की ठगी करने के आरोपी नवीन केरकेट्टा व संजय सिंह ने न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में सरेंडर कर दिया. उनके खिलाफ कुर्की-जब्ती का आदेश भी निकला हुआ था. चुटिया थाना में उन पर ठगी के दो मामले में दर्ज हैं. इसके अलावा लालपुर, अरगोड़ा, डोरंडा, नामकुम सहित कई अन्य थानाें में दस से अधिक मामले दर्ज है़ं इस संबंध में एक पुलिस अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार नवीन केरकेट्टा ने लालपुर में एक सेवानिवृत्त अफसर से फिल्म बनाने के नाम पर 74 लाख रुपये की ठगी की थी. फिल्म नहीं बनाने पर अफसर ने अपने रुपये वापस मांगे. नवीन केरकेट्टा ने उन्हें कहा कि वह रुपये तो उसने दूसरे काम में लगा दिया है. उसके एवज में वह उन्हें जमीन दे देगा. लेकिन उसने न रुपये दिये और न ही जमीन. इसके बाद उस अफसर ने उसके खिलाफ लालपुर थाना में केस दर्ज कराया था. पुलिस अधिकारी के अनुसार नवीन केरकेट्टा का ससुराल गुमला व छत्तीसगढ़ में है. वह काफी दिनों से छत्तीसगढ़ में रह रहा था. चुटिया पुलिस की टीम उसे गिरफ्तार करने के लिए गयी थी. लेकिन वह पकड़ में नहीं आया. अब पुलिस की लगातार दबिश देने के कारण नवीन केरकेट्टा और उसके पार्टनर संजय सिंह ने सरेंडर कर दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola