बस व बाइक की टक्कर में दो की मौत एक घायल
Updated at : 21 Apr 2024 10:16 PM (IST)
विज्ञापन

Birsa Munda
थाना क्षेत्र के पुरनापानी मोड़ के समीप शनिवार की रात लगभग 11 बजे यात्री बस व बाइक सवार के बीच टक्कर हो गयी.
विज्ञापन
बेड़ो
थाना क्षेत्र के पुरनापानी मोड़ के समीप शनिवार की रात लगभग 11 बजे यात्री बस व बाइक सवार के बीच टक्कर हो गयी. इस दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गयी व तीसरा घायल हो गया. बाइक सवार युवकों में सुमित लकड़ा (28) पिता गोयो लकड़ा की मौत दुर्घटनास्थल पर ही हो गयी. जबकि हेमंत टोप्पो (30) पिता जकारियस टोप्पो की मौत रिम्स ले जाने के दौरान रास्ते में हो गयी. तीसरा युवक बसंत टोप्पो (30) पिता स्व रायमन टोप्पो गंभीर रूप से घायल है. जिसका रिम्स रांची में इलाज चल रहा है. बाइक सवार मांडर के ग्राम बिसाहा खटंगा निवासी थे. मृतक के परिजनों ने बताया कि तीनों युवक मसिया गांव से सरात पार्टी में भाग लेकर अपने गांव लौट रहे थे. इसी बीच दुर्घटना के शिकार हो गये. सूचना मिलने पर थाना प्रभारी नकुल शाह व पीसीआर की टीम घटनास्थल पहुंची. पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा व शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स रांची भेज दिया. पुलिस ने राजहंस बस व बाइक को जब्त कर ली है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




