वज्रपात से दो की मौत, एक दर्जन झुलसे

Author Jitendra
Updated:
विज्ञापन
वज्रपात से दो की मौत, एक दर्जन झुलसे

बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गयी, जबकि करीब एक दर्जन लोग झुलस गये.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, अनगड़ा.

थाना क्षेत्र में गुरुवार की शाम विभिन्न जगहों पर वज्रपात से काफी नुकसान हुआ है. बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गयी, जबकि करीब एक दर्जन लोग झुलस गये. जानकारी के अनुसार जोन्हा के समीप बुढ़कोचा में एक हाइटेंशन टावर के निर्माण कार्य में लगे मजदूर मौसम खराब होने पर बचाव के लिए वहां लगे टेंट में चले गये. वे टेंट के अंदर मोबाइल देख रहे थे, इसी दौरान वज्रपात हुआ और वे इसकी चपेट में आ गये. हादसे में सिरपा नयाटोली निवासी सुनिल मुंडा उर्फ गोरा मुंडा (28) की मौके पर ही मौत हो गयी. वहीं, चातमबाड़ी सिल्ली के बिजला मुंडा (28), पश्चिम बंगाल के संतु दास (30), कोकोदोरो पिठोरिया के साहिल (22) और हेसल के नजबुल अंसारी झुलस गये. हादसे के बाद आनन-फानन में घायलों को जोन्हा के मेसो अस्पताल ले जाया गया, जिसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए टाटीसिलवे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया.

आंगन में बैठे व्यक्ति की मौत :

वज्रपात की एक अन्य घटना जरगा महुआढीपा में हुई. यहां अपने घर के आंगन में बैठे संजय मुंडा (40) की वज्रपात की चपेट में आने से मौत हो गयी. क्षेत्र के अन्य हिस्सों में भी वज्रपात ने काफी नुकसान पहुंचाया है. हेसलाबेड़ा में हुए वज्रपात में मंगा उरांव (63) झुलस गये. वहीं, जरगा भागलपुर में अपने घर के आंगन में खड़ी 35 वर्षीय महिला लीला देवी भी वज्रपात की चपेट में आकर झुलस गयीं. ग्रामीण उसका इलाज गोबर लेपकर कर रहे हैं. इधर आंधी से जोन्हा अमरूद बगान निवासी पंकज सोनकर के घर पर विशाल नीम का पेड़ गिर गया, जिससे घर क्षतिग्रस्त हो गया.

विज्ञापन
Jitendra

लेखक के बारे में

By Jitendra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola