Ranchi News : दो आइएएस व 14 आइपीएस अधिकारियों ने अब तक नहीं दिया संपत्ति का ब्योरा

Updated at : 20 Apr 2025 12:32 AM (IST)
विज्ञापन
Ranchi News : दो आइएएस व 14 आइपीएस अधिकारियों ने अब तक नहीं दिया संपत्ति का ब्योरा

हर साल अधिकारियों को देना होता है संपत्ति का ब्योरा

विज्ञापन

रांची. झारखंड कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा के दो और भारतीय पुलिस सेवा के 14 अधिकारियों ने अब तक संपत्ति का ब्योरा नहीं दिया है. हर साल अधिकारियों को संपत्ति का ब्योरा देना होता है. झारखंड कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2011 बैच के छवि रंजन और 2020 बैच की रीना हंसदक ने अब तक ब्योरा नहीं दिया है. छवि रंजन फिलहाल जेल में हैं. शेष 145 अधिकारियों ने अपनी संपत्ति का ब्योरा दे दिया है. 2024 बैच तक के अधिकारियों ने संपत्ति का ब्योरा भारत सरकार को दिया है. 2024 बैच के अधिकारी अभी प्रोबेशन पर हैं. राज्य में सबसे वरीय अधिकारी अलका तिवारी हैं. वह मुख्य सचिव के पद पर पदस्थापित हैं. वह 1988 बैच की अधिकारी हैं. केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्त शैलेश कुमार सिंह, निधि खरे, सुनील कुमार वर्णवाल, आराधना पटनायक, केके सोन, राहुल शर्मा, हिमानी पांडेय ने भी संपत्ति का ब्योरा दिया है.

111 आइपीएस ने दी संपत्ति की जानकारी

भारत सरकार के गृह मंत्रालय के आंकड़े के मुताबिक, भारतीय पुलिस सेवा के 14 अधिकारियों ने अब तक संपत्ति का ब्योरा नहीं दिया है. इसमें 1997 बैच के टी कंडास्वामी, 2011 बैच के मनीलाल मंडल, 2014 बैच के अरविंद कुमार सिंह भी शामिल हैं. इसके अलावा 2014 बैच के सिद्दीक अनवर रिजवी और प्रभात कुमार, 2016 बैच के अजय कुमार सिन्हा, अजीत कुमार, दीपक कुमार पांडेय, पूज्य प्रकाश, शाहदेव साव, 2017 बैच के आरिफ एकराम, 2023 बैच के शुभम मीणा तथा बिपिन दुबे भी शामिल हैं. भारतीय पुलिस सेवा के 111 अधिकारियों ने अपनी संपत्ति का ब्योरा दे दिया है. संपत्ति का ब्योरा देने वालों में सबसे वरीय अधिकारी 1990 बैच के अनिल पाल्टा और अनुराग गुप्ता भी शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJIV KUMAR

लेखक के बारे में

By RAJIV KUMAR

RAJIV KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola