Ranchi News : दो विमान डायवर्ट, पांच विलंब से आये

Updated:
विज्ञापन
Ranchi News : दो विमान डायवर्ट, पांच विलंब से आये

खराब मौसम का असर, यात्री रहे परेशान

विज्ञापन

रांची. राजधानी रांची में सोमवार को मौसम खराब होने के कारण दो विमान को डायवर्ट कर दिया गया. वहीं आधा दर्जन विमान विलंब से आये. जिसके कारण यात्रियों को परेशानी हुई. एयर इंडिया एक्सप्रेस के बेंगलुरु-रांची विमान को कोलकाता डायवर्ट कर दिया गया. वहीं इंडिगो की मुंबई-रांची फ्लाइट को भुवनेश्वर डायवर्ट किया गया. एयर इंडिया एक्सप्रेस का दिल्ली-रांची विमान दोपहर 1.25 बजे के स्थान पर दोपहर 1.52 बजे, एयर इंडिया एक्सप्रेस का बेंगलुरु-रांची विमान दोपहर 3.15 बजे के स्थान पर 3.35 बजे, एयर इंडिया एक्सप्रेस का दिल्ली-रांची विमान शाम 4.45 बजे के स्थान पर शाम 6.45 बजे, इंडिगो की दिल्ली-रांची फ्लाइट शाम 5.00 बजे के स्थान पर शाम 5.50 बजे और एयर इंडिया एक्सप्रेस की दिल्ली-रांची फ्लाइट शाम 6.20 बजे के स्थान पर शाम 7.00 बजे रांची आयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola