हादसे में बाइक सवार दो लोग घायल
Updated at : 17 Nov 2024 6:33 PM (IST)
विज्ञापन

Birsa Munda
रांची-गुमला मुख्य मार्ग पर थाना क्षेत्र के पुरना पानी पुल के समीप रविवार की शाम चार बजे सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये.
विज्ञापन
बेड़ो. रांची-गुमला मुख्य मार्ग पर थाना क्षेत्र के पुरना पानी पुल के समीप रविवार की शाम चार बजे सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों में बियू उरांव (25) पिता चिलगू उरांव और फगुआ उरांव पिता विषे महतो दोनों ग्राम पुरियो थाना बेड़ो निवासी शामिल हैं. घायलों को हाइवे पेट्रोलिंग ने ग्रामीणों के सहयोग से एंबुलेंस बुलाकर उपचार के लिए सीएससी बेड़ो पहुंचाया. चिकित्सक ने घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स रांची रेफर कर दिया. घायल बियू ने बताया कि दोनों बाइक से पुरियो से लापुंग मोड़ इतवार बाजार पुरनापानी गये थे. बाजार से लौटने के दौरान पुल के समीप अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गये.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




