छात्रा से गैंगरेप केस में दो गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 11 May 2024 12:36 AM
सदर थाना क्षेत्र के किशुनपुर में एक विवि की छात्रा से गैंगरेप मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है.इनमें आनंद मिंज और सतीश पहन शामिल है. वहीं सात लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है
रांची. सदर थाना क्षेत्र के किशुनपुर में एक विवि की छात्रा से गैंगरेप मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है.इनमें आनंद मिंज और सतीश पहन शामिल है. वहीं सात लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. पुलिस के अनुसार छात्रा द्वारा आत्महत्या करने के बाद पुलिस को सुसाइड नोट मिला था. जिसमें सिर्फ आनंद मिंज के नाम का उल्लेख था. इसमें छात्रा ने लिखा था आनंद मिंज ने बहुत जलील किया है, इसलिए वह जीना नहीं चाहती है और आत्महत्या कर रही है. इस वजह से पुलिस ने इस सुसाइड नोट के आधार पर छात्रा को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में सिर्फ आनंद मिंज के खिलाफ केस दर्ज किया था. पुलिस अधिकारियों के अनुसार केस दर्ज होने के बाद मृतक छात्रा के परिजनों ने छात्रा द्वारा लिखा गया एक दूसरा सुसाइड नोट पुलिस को दिया. जिसमें आनंद मिंज और अरविंद किंडो का नाम लिखा था. इसमें लिखा था गैंग रेप बहला-फुसलाकर किया गया. हम घुट-घुटकर नहीं जी पायेंगे, इसलिए हम जा रहे हैं. सबको सॉरी. अब इसी सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने नये सिरे से पूरे मामले की जांच शुरू की है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार नये सुसाइट नोट की वजह से आरोपियों के खिलाफ अब बलात्कार के आरोप में भी धारा जोड़ी जायेगी. पुलिस मामले में विभिन्न बिंदुओं पर गहराई से छानबीन कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










