मवेशियों से लदा ट्रक जब्त, एक हिरासत में

Birsa Munda
बेड़ो पुलिस ने महावीर चौक के समीप गोवंश से लदे एक ट्रक (जेएच-01बीएच-5545) को पकड़ा. पुलिस की कार्रवाई देख चालक फरार हो गया, जबकि ट्रक के उपर सो रहे एक युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया.
बेड़ो. बेड़ो पुलिस ने महावीर चौक के समीप गोवंश से लदे एक ट्रक (जेएच-01बीएच-5545) को पकड़ा. पुलिस की कार्रवाई देख चालक फरार हो गया, जबकि ट्रक के उपर सो रहे एक युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. पकडे गये आरोपी चान्हो के पंडरी निवासी मोजिद अंसारी ने कहा कि ट्रक पर छत्तीसगढ़ के पत्थलगांव से मवेशियों को ट्रक पर लादा गया था. गोवंश को नगड़ी के पास ले जा रहे थे. ट्रक पर कुल 37 गोवंश लदे थे. सभी को थाना में रखा गया था. इस बीच कुछ ग्रामीण गो को पालने के लिए ले जाने थाना पहुंचे थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










