ePaper

शोक सभा आयोजित कर शिबू सोरेन को दी गयी श्रद्धांजलि

Updated at : 14 Aug 2025 7:35 PM (IST)
विज्ञापन
शोक सभा आयोजित कर शिबू सोरेन को दी गयी श्रद्धांजलि

झारखंड मुक्ति मोर्चा के तत्वावधान में बचरा बस्ती में गुरुवार को शोक सभा आयोजित कर दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि दी गयी.

विज्ञापन

पिपरवार. झारखंड मुक्ति मोर्चा के तत्वावधान में बचरा बस्ती में गुरुवार को शोक सभा आयोजित कर दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि दी गयी. झारखंड आंदोलनकारी टहलु महतो के नेतृत्व में ग्रामीण ने शिबू सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी व दो मिनट का मौन रखा. इधर, पिपरवार विकास विद्यालय, किचटो में भी शोक सभा कर शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि दी गयी. इस अवसर पर वक्ताओं ने शिबू सोरेन की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए दिवंगत शिबू सोरेन को झारखंड का शिल्पी बताया. कहा कि उनके निधन से झारखंड को अपूरणीय क्षति हुई है. झारखंड में एक राजनीतिक युग का अंत हो गया. वक्ताओं ने उनके आदर्शों व बताये मार्ग पर चलने की अपील की. मौके पर मीना कुमारी, गीता देवी, बाला देवी, किरण देवी सुखी देवी, लखन लाल महतो राजेश ठाकुर, अर्जुन करमाली, किशुन ठाकुर, धनु महतो, हिमाचल साव, कौलेश्वर महतो, चंद्रदेव महतो, बालेश्वर महतो, फूलेश्वर महतो, जागेश्वर महतो, प्रधानाध्यापक रामाकांत महतो, पूरन महतो आदि शिक्षक उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
JITENDRA RANA

लेखक के बारे में

By JITENDRA RANA

JITENDRA RANA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola