सिल्ली में दी गयी शहीद भगत सिंह श्रद्धांजलि

Published by : VISHNU GIRI Updated At : 23 Mar 2026 6:29 PM

विज्ञापन

सीपीआइएम की ओर से सोमवार को बड़ा मुरी चौक पर भगत सिंह को श्रद्धांजलि दी गयी.

विज्ञापन

सिल्ली. सीपीआइएम की ओर से सोमवार को बड़ा मुरी चौक पर भगत सिंह को श्रद्धांजलि दी गयी. चौक पर अवस्थित भगत सिंह के प्रतिमा पर कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. मौके पर कॉमरेड संतोष कुम्हार ने कहा कि देश को धर्म के नाम पर बांटा जा रहा है, यह भगत सिंह के आदर्श के खिलाफ है. कामरेड सदानंद सोनार ने कहा कि आज की पीढ़ी भगत सिंह के साथ फोटो खिंचवा कर स्टेटस में लगाती है लेकिन उनके जीवन आदर्शों से कोई प्रेरणा लेने का प्रयास नहीं करती. कामरेड अरुण महतो ने युवा पीढ़ी से भगत सिंह के आदर्शों पर चलने का आग्रह किया. कॉमरेड चितरंजन सहित कई लोगों ने विचार रखे. मौके पर जितेंद्र महतो, दीपक सोनार, अकलू महतो, राजेश कुम्हार, निखिल कुमार, योगेन्द्र महतो, एस, शशिशंकर सहित कई लोग मौजूद थे

विज्ञापन
VISHNU GIRI

लेखक के बारे में

By VISHNU GIRI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola