मैक्लुस्कीगंज में ट्रांसफॉर्मर जला, मायापुर गांव अंधेरे में, ग्रामीण परेशान

Updated:
विज्ञापन
मैक्लुस्कीगंज में ट्रांसफॉर्मर जला, मायापुर गांव अंधेरे में, ग्रामीण परेशान

मैक्लुस्कीगंज के मायापुर गांव में लगा 63 केवीए का ट्रांसफॉर्मर जल गया, जिससे गांव का एक बड़ा हिस्सा अंधेरे में डूब गया है.

विज्ञापन

मैक्लुस्कीगंज. मैक्लुस्कीगंज के मायापुर गांव में लगा 63 केवीए का ट्रांसफॉर्मर जल गया, जिससे गांव का एक बड़ा हिस्सा अंधेरे में डूब गया है. ट्रांसफॉर्मर जल जाने से 50 से 70 घरों में बिजली आपूर्ति ठप हो गयी है. ग्रामीणों संग कांग्रेस कार्यकर्ता राजेश गंझू ने बताया कि बीते दिनों हुई मूसलाधार बारिश के बाद ट्रांसफॉर्मर खराब हो गयी और एक सप्ताह से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अब तक ट्रांसफॉर्मर की मरम्मत या बदलने की कोई प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है. इस कारण बच्चों की पढ़ाई से लेकर घरेलू कामकाज तक सब कुछ प्रभावित हो रहा है. कहा कि बरसात के दिनों में सांप बिच्छू का खतरा भी बना रहता है. वहीं, बिजली नहीं आपूर्ति बाधित रहने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे ग्रामीणों के समक्ष स्वास्थ्य संबंधी समस्या उत्पन्न होने की संभावना बनी हुई है. वहीं मरीजों, शिशुओं व बुजुर्गों को भी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीणों ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर जलने की जानकारी स्थानीय जनप्रतिनिधियों को दी है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है. किसान बहुल क्षेत्र के ग्रामीणों ने जल्द से जल्द नया ट्रांसफॉर्मर लगाकर गांव में बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rohit Kumar Maht

लेखक के बारे में

By Rohit Kumar Maht

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola