ePaper

Transfer-Posting: डीजीपी अनुराग गुप्ता से वापस लिया गया CID-ACB का प्रभार, रांची के नए SSP बने राकेश रंजन, देखिए पूरी लिस्ट

Updated at : 19 Sep 2025 10:30 AM (IST)
विज्ञापन
jharkhand dgp anurag gupta

डीजीपी अनुराग गुप्ता (फाइल फोटो)

Transfer-Posting: झारखंड के कई आईपीएस अधिकारियों का तबादला और पदस्थापन किया गया है. गृह विभाग ने इससे संबंधित आदेश जारी कर दिए हैं. डीजीपी अनुराग गुप्ता से सीआईडी और एसीबी दोनों विभाग का प्रभार वापस ले लिया गया है. इसके अलावा राकेश रंजन को रांची का नया एसएसपी बनाया गया.

विज्ञापन

Transfer-Posting: झारखंड सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है. राज्य के कई आईपीएस अधिकारियों का तबादला और पदस्थापन किया गया है. गृह विभाग ने इससे संबंधित आदेश जारी कर दिए हैं. जारी अधिसूचना के अनुसार डीजीपी अनुराग गुप्ता से सीआईडी और एसीबी दोनों विभाग का प्रभार वापस ले लिया गया है. वहीं चाईबासा में एसपी के पद पर कार्यरत राकेश रंजन को राजधानी रांची का नया एसएसपी बनाया है. जबकि रांची के पूर्व एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा, जो हाल ही में डीआईजी के पद पर प्रमोट हुए हैं, उन्हें एसीबी में डीआईजी बनाया गया है.

देखिए किसका कहां हुआ ट्रांसफर

  • डीजीपी अनुराग गुप्ता से सीआईडी और एसीबी का प्रभार वापस लिया गया.
  • प्रशांत सिंह अब संचार व तकनीकी सेवाओं के साथ पुलिस महानिदेशक, मुख्यालय का भी काम देखेंगे.
  • सुमन गुप्ता को अपर पुलिस महानिदेशक, रेल बनाया गया है.
  • आईपीएस प्रिया दुबे को एसीबी का एडीजी बनाया गया है.
  • मनोज कौशिक रांची प्रक्षेत्र के आईजी के साथ-साथ अब अपराध अनुसंधान विभाग के आईजी का काम भी देखेंगे.
  • बोकारो आईजी के पद पर पदस्थापित क्रांति कुमार गडीदेशी को आईजी मानवाधिकार, रांची बनाया गया.
  • नरेन्द्र कुमार सिंह अब आईजी मानवाधिकार से हटकर आईजी निगरानी-सुरक्षा झारखंड विद्युत बोर्ड के पद पर स्थापित किया गया.
  • दुमका आईजी शैलेंद्र सिन्हा को पलामू आईजी बनाया गया.
  • सीआईडी आईजी के पद पर पदस्थापित सुदर्शन मंडल को आईजी मुख्यालय के पद पर पदस्थापित किया गया. साथ ही वह जेल आईजी के प्रभार में भी रहेंगे.
  • सुनील भास्कर को बोकारो जोनल आईजी बनाया गया.
  • आईजी प्रोविजन पटेल मयूर कन्हैयालाल को दुमका जोनल आईजी का प्रभार दिया गया.
  • संजीव कुमार को डीआईजी एसीबी से हटाकर अब डीआईजी विशेष शाखा (SIB), रांची बनाया गया.
  • शैलेन्द्र प्रसाद वर्णवाल को अब डीआईजी एसीबी, रांची बनाया गया.
  • चौथे मनोज रतन को डीआईजी स्पेशल ब्रांच बनाया गया.
  • चाईबासा एसपी राकेश रंजन को रांची का नया एसएसपी बनाया गया.
  • नौशाद आलम अंसारी डीआईजी पलामू से हटकर अब पुलिस मुख्यालय, रांची में योगदान देंगे.
  • अजीत पीटर डुंगडुंग देवघर एसपी से पदोन्नत होकर अब संयुक्त निदेशक, झारखंड पुलिस अकादमी, हजारीबाग बने.
  • रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा को एसीबी डीआईजी बनाया गया.
  • अरविन्द कुमार सिंह एसपी एसीबी से हटकर अब एसपी विशेष शाखा, रांची बने.
  • एहतेशाम वकारिब को सीआईडी एसपी बनाया गया.
  • अमित रेणु एसपी अभियान (नक्सल) रांची से हटकर अब एसपी चाईबासा बने.
  • सौरभ को देवघर एसपी बनाया गया.
  • रांची सिटी एसपी अजीत कुमार को रेल एसपी जमशेदपुर बनाया गया.
  • दीपक कुमार पांडे को एसपी स्पेशल ब्रांच बनाया गया.
  • अनिमेष नैथानी अब एसपी एसीबी, रांची बने.
  • कैलाश करमाली को एसपी ट्रैफिक रांची से हटाकर रेल एसपी धनबाद बनाया गया.
  • मनोज स्वर्गीयरी जैप तीन गोविंदपुर कमांडेंट बनाया गया.
  • मूमल राजपरोहित एसपी विशेष शाखा रांची से हटकर अब JAP-8 लेस्लीगंज, पलामू की कमांडेंट बने.
  • पारस राणा को सिटी एसपी रांची बनाया गया और उन्हें जैप 10 का अतिरिक्त प्रभार दिया गया.
  • राकेश सिंह को एएसपी अभियान पलामू से हटाकर रांची एसपी ट्रैफिक बनाया गया.

इसे भी पढ़ें

Good News: झारखंड में बनेगा विश्वस्तरीय मेडिको सिटी, बैंक ने दिये 2,800 करोड़ रुपये

झारखंड में कल से रेल रोको आंदोलन, पटरी पर उतरेगा कुड़मी समाज, थम सकती है ट्रेन की रफ्तार

रांची के खेलगांव में आज होगा ‘ईस्ट टेक 2025 : आत्मनिर्भरता से संप्रभुता’ का आगाज, क्या-क्या होगा, देखें

विज्ञापन
Dipali Kumari

लेखक के बारे में

By Dipali Kumari

नमस्कार! मैं दीपाली कुमारी, एक समर्पित पत्रकार हूं और पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं, जहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पूर्व दैनिक जागरण आई-नेक्स्ट सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी कार्य करने का अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola