रांची टाटा रोड पर दर्दनाक हादसा, कार ने ट्रक को पीछे से मारी टक्कर, चार की मौत एक घायल

रांची से टाटा की ओर जाने वाली रोड में दर्दनाक हादसा
रांची : रांची से टाटा की ओर जाने वाली रोड में आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया, दरअसल नामकुम रांची से जा रही टाटा टियागो कार ने ने एनएच टाटा रोड के जामचुआं के पास पहले से खड़ी ट्रक को पीछे टक्कर मार दी. जिसमें चार लोगों की मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है. जानकारी अनुसार सभी लोग शादि समारोह में शामिल होकर के टाटा की ओर जा रहे थे.
वहां पर मौजद लोगों का कहना है कि कार चालक को नींद आ गयी, जिस वजह से वह वहां पर खड़े ट्रक को देख नहीं सका और वहीं पर खड़े ट्रक पीछे से टक्कर मार दिया. लोगों का यह भी कहना है कि कार की गति काफी तेज थी. इस वजह से भी ये घटना इतनी दर्दनाक हुई.
फिलहाल पुलिस मारने वाले लोगों की पहचान करने में जुट गयी है. बताया जाता है कि मरने वाले सभी लोगों की उम्र तकरीबन 25 से 35 साल के बीच थी. घटना की जानकारी मिलने के तुरंत बाद ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गयी और स्थानीय लोगों की मदद से सभी शवों को कार से बाहर निकाला गया. मतकों की पहचान के लिए पुलिस पर्स इत्यादि की भी जांच कर रही है, फिलहाल मरने वाले लोगों की पहचान नहीं हो पायी है. लेकिन बताया जाता है कि मरने वाले लोग जमशेदपुर के ही रहने वाले हैं
posted by : sameer oraon
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










