ट्रैफिक अलर्ट : 10 जुलाई को बिरसा चौक से सुजाता तक नहीं चलेंगे ऑटो

अमित शाह की रांची यात्रा को देखते हुए ऑटो का परिचालन 8 घंटे बाधित रहेगा.
Traffic Alert: झारखंड की राजधानी रांची में 10 जुलाई को पूर्वी क्षेत्रीय पर्षद की बैठक होने जा रही है. बैठक में शामिल होने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आ रहे हैं. पूर्वी क्षेत्र के राज्यों के मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव भी यहां आयेंगे. इस दौरान राजधानी की ट्रैफिक व्यवस्था बदली रहेगी. 10 जुलाई को घर से निकलने के पहले देख लें कि आपको जहां जाना है, वहां जाने के लिए वाहन मिलेंगे भी या नहीं.
Table of Contents
Traffic Alert: पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक 10 जुलाई को होटल रेडिशन ब्लू में होगी. इसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित साह, कई राज्यों के मुख्यमंत्री तथा कई वीवीआइपी शामिल होंगे. इसके लिए ट्रैफिक में बदलाव किया गया है. इस दौरान सुबह 8 बजे से दिन के 12 बजे तक और दिन के 2 बजे से शाम 6 बजे तक बिरसा चौक से सुजाता चौक तक 8 घंटे तक ऑटो का परिचालन नहीं होगा.
Traffic Alert: ट्रैफिक में किये गये हैं ये बदलाव
- 10 जुलाई को सुबह 8:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक एवं दोपहर 2:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक बिरसा चौक से सुजाता चौक तक ऑटो का प्रवेश और परिचालन बंद रहेगा.
- 10 जुलाई को सुबह 6:00 बजे से रात 10:00 बजे तक बड़े मालवाहक वाहनों का रांची शहर में प्रवेश एवं परिचालन वर्जित रहेगा.
- 10 जुलाई को सुबह 8:00 बजे से दिन के 11:00 बजे तक तथा शाम 4:00 बजे से रात 7:00 बजे तक छोटे मालवाहक वाहनों का भी शहर में प्रवेश एवं परिचालन वर्जित रहेगा.
- 10 जुलाई को बिग बाजार चौक से कडरू ब्रिज के नीचे चौक तक (कार्यक्रम में भाग लेने वाले वाहनों को छोड़कर) सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश एवं परिचालन वर्जित रहेगा.
कहां होगी पार्किंग की व्यवस्था
- वरीय पदाधिकारियों के वाहन होटल रेडिसन ब्लू के लोअर बेसमेंट पार्किंग में पार्क होंगे.
- जिला स्तर के पदाधिकारी अपने वाहन रांची क्लब व फिरायालाल स्कूल के मैदान में पार्क करेंगे.
- आवश्यकता अनुसार अन्य मार्गों को समय-समय पर डाइवर्ट या बंद किया जा सकता है.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
बैठक के लिए अलग-अलग सेल गठित
10 जुलाई को होनेवाली पूर्वी क्षेत्रीय पर्षद की बैठक को लेकर राज्य सरकार ने अलग-अलग सेल का गठन किया है. इसमें वरिष्ठ अधिकारियों को शामिल किया गया है. रांची के उपायुक्त को कहा गया है कि हर सेल के लिए एक-एक समन्वय पदाधिकारी उपलब्ध करायें.
किस सेल में कौन हैं और क्या होंगे उनके कार्य?
प्रोटोकॉल सेल : निदेशक खान राहुल कुमार सिन्हा, गृह विभाग के अपर सचिव अनिल तिर्की, कैबिनेट विभाग के संयुक्त सचिव अखिलेश कुमार सिन्हा, एटीआइ के उपनिदेशक केवल कृष्ण अग्रवाल.
- कार्य : रांची एयरपोर्ट व रेलवे स्टेशन पर स्वागत कक्ष बनाना, एयरपोर्ट टर्मिनल में डेडिकेटेड लाउंज की व्यवस्था, पारंपरिक नृत्य की व्यवस्था, ट्रांसपोर्ट का समन्वय, केंद्रीय गृह मंत्री व राज्यों के मुख्यमंत्री व पदाधिकारियों के साथ पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की सूची जिला प्रशासन लेना, बैनर आदि लगवाना.
- ट्रांसपोर्टेशन सेल: परिवहन सचिव विप्रा भाल, परिवहन आयुक्त संजीव कुमार बेसरा, संयुक्त परिवहन आयुक्त प्रवीण प्रकाश.
- कार्य : प्रोटोकॉल के तहत अतिथियों के लिए वाहन की व्यवस्था करना.
- होटल एकोमेडेशन एंड फूड सेल : सुडा निदेशक सूरज कुमार, जेटीडीसी के एमडी प्रेम रंजन, उद्योग विभाग के संयुक्त निदेशक प्रणव पॉल.
- कार्य : वीआइपी व प्रतिनिधियों के लिए रेडिसन ब्लू व मैरियट होटल में रूम की व्यवस्था करना, ब्रेकफास्ट, लंच व डिनर की व्यवस्था करना, मोमेंटो आदि की व्यवस्था करना, दोनों होटलों में वीआइपी लाउंज की व्यवस्था करना आदि कार्य.
- मीटिंग एंड एंसेलरी वर्क सेल : श्रम सचिव जीतेंद्र सिंह, रेशम निदेशक आकांक्षा रंजन, श्रम विभाग के अपर सचिव सुनील कुमार, जेएसएलपीएस के सीइओ अनन्या मित्तल, गृह विभाग के अपर सचिव हिमांशु मोहन.
- कार्य : आइडी कार्ड, सीटिंग प्लान, रजिस्ट्रेशन डेस्क, एजेंडा, हॉल का डेकोरेशन, इजीसी सचिवालय के लिए व्यवस्था, वीडियो कांफ्रेंसिंग की व्यवस्था करना.
- सेफ्टी एंड रूट लाइनिंग सेल : आइजी दक्षिणी छोटानागपुर मनोज कौशिक, डीआइजी सह एसएसपी रांची चंदन कुमार सिन्हा, डीआइजी एसआइबी मनोज रतन चौथे, जैप-10 कमांडेंट सौरव, डीआइजी एसटीएफ इंद्रजीत महथा, स्पेशल ब्रांच के एसपी हरदीप पी जनार्दन.
- कार्य : वीआइपी की आवाजाही के लिए रूट तय करना, सुरक्षा की व्यवस्था.
- आइपीआरडी सेल: आइपीआरडी निदेशक राजीव लोचन बक्शी, डीपीआरओ रांची उर्वशी पांडेय.
- कार्य : ऑडियो-वुजअल की व्यवस्था करना, प्रेस रिलीज करना.
इसे भी पढ़ें
बिहार में 5 आदिवासियों को जिंदा जलाने की जांच के लिए झारखंड कांग्रेस ने पूर्णिया भेजी टीम
Jharkhand Weather: झारखंड के 22 जिलों पर मेहरबान मानसून, 2 जिलों से क्यों रूठा?
Gumla News: जेजेएमपी का एरिया कमांडर प्रवीण एक्का और छोटू नायक गुमला के जंगल से गिरफ्तार
सदर अस्पताल के महिला वार्ड में बेड पर आराम करते मिले पुरुष, दुर्गंध के बीच हो रहा मरीजों का इलाज
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




