बंद के समर्थन में निकाला मशाल जुलूस
Author Chandrashekhar upadhey
Updated:
विज्ञापन

चेंबर ऑफ कॉमर्स रातू के आह्वान पर बुधवार को प्रस्तावित काठीटांड़ चौक बंद के समर्थन में काठीटांड़ चौक पर मंगलवार की शाम मशाल जुलूस निकाला गया.
विज्ञापन
रातू.
चेंबर ऑफ कॉमर्स रातू के आह्वान पर बुधवार को प्रस्तावित काठीटांड़ चौक बंद के समर्थन में काठीटांड़ चौक पर मंगलवार की शाम मशाल जुलूस निकाला गया. चेंबर के सदस्यों ने जिला प्रशासन द्वारा वर्षों पूर्व भीड़ नियंत्रण के उद्देश्य से लगाये गये बैरिकेडिंग को हटाने की मांग की. चेंबर ने मांगों को लेकर बुधवार को रातू बंद की घोषणा की है. गौरतलब हो कि माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के आलोक में एनएचएआइ के अधिकारियों द्वारा हाल के दिनों में रातू क्षेत्र के सभी अवैध कट बंद कर दिये गये हैं. जिसका चेंबर ऑफ कॉमर्स विरोध कर रहा है. दुकानदारों का कहना है कि अवैध कट बंद होने से उनकी दुकानदारी पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है. मशाल जुलूस में अध्यक्ष जगदीश साहू, सचिव संजय कुमार, कोषाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार पांडेय, उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह, अमित तिवारी, अनुराग हर्ष दुबे, विशाल साहू व सदस्य शामिल थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










