Ranchi news :बाघों के संरक्षण के मामले में स्टेटस रिपोर्ट दायर करने के लिए मिला समय
Published by :DEEPESH KUMAR
Published at :11 Nov 2025 8:12 PM (IST)
विज्ञापन

मामले की अगली सुनवाई के लिए खंडपीठ ने दो दिसंबर की तिथि निर्धारित की
विज्ञापन
मामले की अगली सुनवाई दो दिसंबर को होगी
रांची. झारखंड हाइकोर्ट ने राज्य में बाघों के संरक्षण को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई की. चीफ जस्टिस तरलोक सिंह चौहान व जस्टिस राजेश शंकर की खंडपीठ ने मामले की सुनवाई के दौरान प्रार्थी व राज्य सरकार का पक्ष सुना. इसके बाद खंडपीठ ने राज्य सरकार को मामले में स्टेटस रिपोर्ट दायर करने का निर्देश दिया. इसके लिए समय प्रदान किया. मामले की अगली सुनवाई के लिए खंडपीठ ने दो दिसंबर की तिथि निर्धारित की. इससे पूर्व प्रार्थी की ओर से टाइगर प्रोजेक्ट की स्थिति से कोर्ट को अवगत कराया गया. उल्लेखनीय है कि प्रार्थी विकास महतो ने जनहित याचिका दायर कर राज्य में बाघों के संरक्षण की मांग की है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










