ePaper

Ranchi News : संत जेवियर्स कॉलेज में भूजल की स्थिति पर हुआ मंथन

Updated at : 12 Apr 2025 12:47 AM (IST)
विज्ञापन
Ranchi News : संत जेवियर्स कॉलेज में भूजल की स्थिति पर हुआ मंथन

Ranchi News : संत जेवियर्स कॉलेज के तत्वावधान में फादर प्रूस्ट सभागार में भारत में भूजल की संभावनाएं : चुनौतियां व नियमन विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

रांची. संत जेवियर्स कॉलेज के भूगर्भशास्त्र विभाग के तत्वावधान में शुक्रवार को फादर प्रूस्ट सभागार में भारत में भूजल की संभावनाएं : चुनौतियां व नियमन विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया. इस मौके पर विशेषज्ञों ने कहा कि भूजल की गुणवत्ता और दोहन की चुनौतियों से निपटना जरूरी है. मौके पर केंद्रीय भूजल प्राधिकरण के सदस्य सचिव ठाकुर ब्रह्मानंद सिंह ने भारत के विभिन्न राज्यों में भूजल संसाधनों के वर्तमान प्रदृश्य में विशेष कर झारखंड के संदर्भ में प्रकाश डाला. इसमें भूजल की गुणवत्ता, इसके दोहन के साथ-साथ भारत में भूजल प्रबंधन की चुनौतियों से निपटने के लिए विभिन्न स्तरों पर किये जा सकने वाले संभावित उपायों पर चर्चा की गयी.

चुनौतियों से निपटने पर हुई चर्चा

इस अवसर पर केंद्रीय भूजल प्राधिकरण के वैज्ञानिक अतुल बेक ने भी भूजल संबंधित विषय की चुनौतियों से निपटने पर ध्यान आकृष्ट कराया. इससे पूर्व कॉलेज के प्राचार्य डॉ फादर रोबर्ट प्रदीप कुजूर, एसजे ने आगंतुकों का स्वागत किया. इस अवसर पर प्रतिभागियों के बीच सर्टिफिकेट वितरण किया गया. कार्यक्रम में उप प्राचार्य डॉ फादर अजय अरुण मिंज, विभागाध्यक्ष डॉ जयंत सिन्हा, माबेल टोप्पो, विनोद तिर्की, डॉ सोमेश सेनगुप्ता, डॉ मेल्विन एक्का आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT GOPAL JHA

लेखक के बारे में

By PRABHAT GOPAL JHA

PRABHAT GOPAL JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola