Ranchi news : 10 से 15 दिनों में एक बार आ रहे कूड़ा वाहन, रांची में जगह-जगह लगा कचरे का ढेर

Updated:
विज्ञापन
Ranchi news : 10 से 15 दिनों में एक बार आ रहे कूड़ा वाहन, रांची में जगह-जगह लगा कचरे का ढेर

कूड़ा वाहन के नियमित नहीं आने के कारण लोग खुले स्थानों और नालों में कचरा फेंकने को विवश हो गये हैं.

विज्ञापन

रांची. नगर निगम ने 53 वार्डों की सफाई व्यवस्था का जिम्मा चार माह पहले स्वच्छता कॉरपोरेशन कंपनी को सौंपा है. चार माह बाद शहर की सफाई व्यवस्था फेल दिख रही है. इससे पहले मोहल्लों में सप्ताह में दो से तीन दिन कूड़ा उठाने के लिए वाहन आते थे, आज हालत यह है कि कूड़ा वाहन 10-15 दिनों में एक बार आ रहे हैं. कूड़ा वाहन के नियमित नहीं आने के कारण लोग खुले स्थानों और नालों में कचरा फेंकने को विवश हो गये हैं. इसमें चेशायर होम रोड, तिरिल रोड कोकर, बड़गाईं रोड, बूटी बस्ती, विद्यानगर, गंगानगर, विकास नगर, मधुकम, स्वर्णजयंती नगर, किशोरगंज, अपर बाजार, मकचुंद टोली, किलबर्न कॉलोनी हिनू, ठाकुर मोहल्ला, साकेत नगर का इलाका शामिल है.

क्या किया गया था दावा

चार दिसंबर को जब कंपनी ने शहर में सफाई कार्य शुरू किया था, तब कंपनी और निगम के अधिकारियों ने दावा किया था कि शहर के कितने घर से प्रतिदिन कूड़े का उठाव हो रहा है, इसके लिए हर घर में आरएफआइडी चिप लगाया जायेगा. इस चिप के माध्यम से देखा जायेगा कि कंपनी कैसा कार्य कर रही है. लेकिन, चार माह में ही हाल ऐसा हो गया कि कंपनी के वाहन 10-15 दिन में एक दिन कचरा उठाने आ रहे हैं.

निगम ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

शहर के मोहल्ले में कूड़ा उठाव का कार्य बेहतर तरीके से हो, इसके लिए नगर निगम ने हेल्पलाइन नंबर 18005701235 जारी किया गया है. कूड़ा वाहन नियमित नहीं आने पर लोग इस नंबर पर शिकायत दर्ज करवा सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajiv Kumar

लेखक के बारे में

By Rajiv Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola