एक महीना में चान्हो के पांच स्कूलों में चोरी

Updated:
विज्ञापन
एक महीना में चान्हो के पांच स्कूलों में चोरी

चान्हो थाना क्षेत्र में सरकारी स्कूल इन दिनों चोरों के निशाने पर हैं. यहां सिर्फ जुलाई महीने में चोरों ने पांच स्कूलों को अपना निशाना बनाया है.

विज्ञापन

चान्हो. चान्हो थाना क्षेत्र में सरकारी स्कूल इन दिनों चोरों के निशाने पर हैं. यहां सिर्फ जुलाई महीने में चोरों ने पांच स्कूलों को अपना निशाना बनाया है. चोर स्कूलों के कमरों का ताला तोड़ मिड डे मील के बर्तन, गैस सिलिंडर व चावल की चोरी की है. जानकारी के अनुसार 11 जुलाई को सरईटोली स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय से कमरे का ताला तोड़ एक डेग, डेगची व अन्य बर्तन तथा सिलागांई स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय से अल्युमिनियम का तीन डेग, दो बड़े गमले व एक बड़ा कुकर, 14 जुलाई को राजकीय मध्य विद्यालय ओपा (बालिका) से तीन गैस सिलिंडर, डेग व कड़ाही, एक गमला एवं एक बैग चावल, 14 जुलाई को ही राजकीय प्राथमिक विद्यालय बूचा ओपा से एक गैस सिलिंडर, दो बड़ा डेग, एक कड़ाही की चोरी कर ली गयी. वहीं 19 जुलाई को राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय मेलानी से किचन शेड का ताला तोड़ मिड डे मील दो गैस सिलिंडर, अल्युमिनियम का बड़ा व छोटा डेग, प्रेशर कुकर व अन्य सामान की चोरी हो गयी है. इधर स्कूलों में लगातार हो रही चोरी को लेकर चान्हो पुलिस का कहना है कि चोरों की गिरफ्तारी का प्रयास जारी है. शीघ्र ही चोर पुलिस की गिरफ्त में होंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Satyaprakash Pathak

लेखक के बारे में

By Satyaprakash Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola