Ranchi News: आज से बदलेगा मौसम, कई जिलों में तेज हवा और बारिश का अनुमान

Updated:
विज्ञापन
Ranchi News: आज से बदलेगा मौसम, कई जिलों में तेज हवा और बारिश का अनुमान

मौसम का मिजाज मंगलवार से बदल सकता है. इसे लेकर मौसम केंद्र ने अलर्ट जारी किया है.

विज्ञापन

रांची. मौसम का मिजाज मंगलवार से बदल सकता है. इसे लेकर मौसम केंद्र ने अलर्ट जारी किया है. इसके अनुसार 10 जून से 14 जून तक कई जिलों में तेज हवा और बारिश हो सकती है. मौसम केंद्र का अनुमान है कि 10 और 11 जून को राज्य के मध्य और दक्षिणी जिलों में कई स्थानों पर तेज गति से हवा चल सकती है. इस दौरान हवा की गति 30 से 40 किमी प्रति घंटे हो सकती है. कहीं-कहीं गर्जन और वज्रपात भी हो सकता है. 12 से 14 जून तक राज्य के करीब-करीब सभी जिलों में बारिश और वज्रपात का अनुमान है. इस दौरान हवा की गति सामान्य से अधिक हो सकती है.

तापमान भी सामान्य से नीचे रह सकता है

बारिश और बादल के कारण तापमान भी सामान्य से नीचे रह सकता है. राज्य के करीब-करीब सभी जिलों का अधिकतम तापमान भी 40 डिग्री सेसि से नीचे रहने का अनुमान है. इधर राजधानी रांची में सोमवार की दोपहर बारिश हुई, जिससे गर्मी से लोगों को राहत मिली.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Gopal Jha

लेखक के बारे में

By Prabhat Gopal Jha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola