Ranchi News : केले के पत्ते पर परोसा 25 व्यंजन, गीतों पर थिरके युवा

Published by : Raj Kumar Updated At : 14 Sep 2025 8:50 PM

विज्ञापन

मलयाली एसोसिएशन की ओर से आयोजित दो दिवसीय ओणम उत्सव का समापन रविवार को केरली स्कूल परिसर में हुआ.

विज्ञापन

मलयाली एसोसिएशन का ओणम उत्सव, जरूरतमंदों तक पहुंचा अनाज, परंपरा संग सेवा का संदेश

पुक्कलम और कत्थककली कट आउट बना आकर्षण

रांची. मलयाली एसोसिएशन की ओर से आयोजित दो दिवसीय ओणम उत्सव का समापन रविवार को केरली स्कूल परिसर में हुआ. कार्यक्रम की शुरुआत भगवान से सबकी खुशहाली की प्रार्थना से की गयी. इसके बाद पारंपरिक ढंग से तैयार 25 व्यंजनों की पूजा-अर्चना कर उन्हें लोगों को परोसा गया. भोजन केले के पत्ते पर परोसा गया, जिसमें चावल, रसम, सांभर, खीर, पापड़, अचार, केले के चिप्स और पारंपरिक व्यंजन शामिल थे. भोजन बनाने के लिए केरल से नंबुदरी रसोइए बुलाये गये थे और सामग्री से लेकर केला पत्ता तक केरल से मंगाया गया. युवा पारंपरिक मलयाली गीतों पर थिरकते नजर आये. वहीं, जरूरतमंद परिवारों को अनाज की थैलियां भी वितरित की गयी.

आयोजन को सफल बनाने में सज्जी नायर, फिलिप मैथ्यू, एसएच नाथन, सुकुमारण नायर, केजी सजीव समेत कई लोगों का योगदान रहा. पुक्कलम (फूलों की रंगोली) और कत्थककली कट आउट सेल्फी का केंद्र रहे. छोटे-बड़े सभी पारंपरिक वेशभूषा में नजर आये. उत्सव में जमशेदपुर से आये 12 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने भी हिस्सा लिया और त्योहार की शुभकामनाएं दीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Raj Kumar

लेखक के बारे में

By Raj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola