ePaper

हादसे में तीसरे घायल की भी हुई मौत, गांव में मातम

Updated at : 14 Jun 2025 9:52 PM (IST)
विज्ञापन
हादसे में तीसरे घायल की भी हुई मौत, गांव में मातम

सिकिदिरी में शुक्रवार की रात सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल रेखा मुंडा (16) की शनिवार की रिम्स में सुबह इलाज के दौरान मौत हो गयी.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, अनगड़ा.

सिकिदिरी में शुक्रवार की रात सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल रेखा मुंडा (16) की शनिवार की रिम्स में सुबह इलाज के दौरान मौत हो गयी. उक्त हादसे में बाइक सवार प्रिंस पाहन (17) व गीता कुमारी (16) की मौत दुर्घटनास्थल पर ही हो चुकी थी. रेखा की मौत के साथ ही बाइक में सवार तीनों की मौत हो गयी. ज्ञात हो कि गेतलसूद डैम-इंटेक मोड़ मार्ग के भुसूर जंगल में कलिंगा होटल मोड़ के पास शुक्रवार की रात आठ बजे बाइक जेएच 01 ईयू 8520 सवार ने रोड किनारे रखे वाटर पाइप को टक्कर मार दी थी. प्रिंस बाइक काफी तेज गति से चला रहा था.

राढ़ा व संग्रामपुर गांव में छाया मातम :

हादसे के बाद पूरे राढ़ा व संग्रामपुर गांव में मातम छा गया है. गीता व रेखा चचेरी बहनें थीं. वे कांके थाना क्षेत्र के राढ़ा गांव निवासी थी. प्रिंस संग्रामपुर कांके निवासी मिथुन पाहन का इकलौता पुत्र था. वह प्रभात विद्या भारती पतरातू कांके में 10वीं में पढ़ता था.

जानलेवा बन गया है क्षेत्र :

ग्रामीणों ने बताया कि पिछले छह माह से भी अधिक समय से भुसूर जंगल के दोनों किनारे काफी संख्या में बेतरतीब तरीके से पेयजल आपूर्ति के लिए पाइप रखाी गयी है. रोड के किनारे व काला रंग का होने के कारण रात में अचानक से पाइप नहीं दिखती है. इसके कारण से अनेक दुर्घटना हो चुकी है. भुसूर जंगल, गेतलसूद डैम व रोज आइलैंड टूरिस्ट स्पाॅट बना हुआ है. इसलिए यहां पर प्रतिदिन भीड़ रहती है. लेकिन सुरक्षा के कोई प्रबंध नहीं किये गये हैं. प्रतिदिन यहां पर काफी संख्या में प्री वेडिंग शूट भी होता है. जिप सदस्य राजेंद्र शाही मुंडा ने लोगों की मौत के लिए पेयजल स्वच्छता विभाग व निर्माण कार्य के संवेदक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
JITENDRA

लेखक के बारे में

By JITENDRA

JITENDRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola