थाना प्रभारी ने पूजा पंडाल का निरीक्षण किया

Updated:
विज्ञापन
थाना प्रभारी ने पूजा पंडाल का निरीक्षण किया

पिपरवार थाना प्रभारी अभय कुमार ने सोमवार को बचरा में निर्माणाधीन पूजा पंडाल का निरीक्षण किया.

विज्ञापन

पिपरवार. पिपरवार थाना प्रभारी अभय कुमार ने सोमवार को बचरा में निर्माणाधीन पूजा पंडाल का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने पूजा समिति सदस्यों से पूजा पंडाल की क्षमता व सुरक्षा उपायों की जानकारी ली. इस अवसर पर उन्होंने पूजा पंडाल व मेला स्थल पर जगह-जगह सीसीटीवी कैमरा लगाने का निर्देश दिया. साथ ही मेला में प्रवेश व निकासी द्वार की समीक्षा की. उन्होंने पूजा समिति से भीड़ प्रबंधन पर चर्चा करते हुए रौशनी की पर्याप्त व्यवस्था करने को कहा. वहीं, इसके अलावा उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम व रावण दहन कार्यक्रम के दौरान शांति बनाये रखने के लिए पर्याप्त संख्या में वोलेंटियर्स तैयार करने के निर्देश दिये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Jitendra Rana

लेखक के बारे में

By Jitendra Rana

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola