ePaper

Ranchi News : धूमधाम से निकला दूसरा मंगलवारी जुलूस

Updated at : 26 Mar 2025 12:29 AM (IST)
विज्ञापन
Ranchi News : धूमधाम से निकला दूसरा मंगलवारी जुलूस

Ranchi News : श्री महावीर मंडल द्वारा दूसरी मंगलवारी पर भव्य जुलूस निकाला गया. यह जुलूस शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए महावीर चौक पहुंचा.

विज्ञापन

रांची. श्री महावीर मंडल द्वारा दूसरी मंगलवारी पर भव्य जुलूस निकाला गया. यह जुलूस शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए महावीर चौक पहुंचा. यहां गाजे-बाजे के साथ रामभक्तों ने अस्त्र- शस्त्र चालन का प्रदर्शन किया. महाबली बजरंग बली व जय श्री राम के नारों से महावीर चौक गूंज उठा. मौके पर अध्यक्ष जयसिंह यादव, मंत्री सुभाष साहू, सुनील वर्मा, पवन गुप्ता, राहुल सिन्हा चंकी, संतोष गुप्ता, बलिराम प्रसाद, उदय रविदास, प्रमोद शाश्वत, प्रेम सिंह, सुनील वर्मा, दीपक ओझा, बिंदुल वर्मा, राजू यादव, राकेश सिंह, अशोक यादव, संजय पोद्दार, सुनील यादव और राजेश गुप्ता सहित काफी संख्या में मंडल के सदस्य उपस्थित थे.

प्रचार रथ किया गया रवाना

रामनवमी त्योहार के धूमधाम से आयोजन को लेकर मंडल द्वारा प्रचार रथ को रवाना किया गया. इस दौरान शहर के विभिन्न इलाकों से निकले रामभक्तों का स्वागत भी चुनरी ओढ़ा कर किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT GOPAL JHA

लेखक के बारे में

By PRABHAT GOPAL JHA

PRABHAT GOPAL JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola