राशि आवंटन के अभाव में योजना चरमरायी

Updated:
विज्ञापन
राशि आवंटन के अभाव में योजना चरमरायी

57 कर्मियों के करीब 64 लाख रुपये मानदेय बकाया

विज्ञापन

प्रतिनिधि, सिल्ली.

जनता के बेहतर स्वास्थ्य के लिए सरकारें कई हितकारी योजनाएं चलाती है. लेकिन पिछले कई महीनों से सरकार द्वारा इन योजनाओं के मद में दी जानेवाली राशि के आवंटन के अभाव में स्वास्थ्य योजनाएं दम तोड़ रही हैं. सिर्फ सिल्ली प्रखंड में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत करीब 30 योजनाएं चलती हैं. लेकिन राशि भुगतान के अभाव में सिल्ली प्रखंड के गांवों में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की योजनाएं चरमरा गयी है. सूत्रों के मुताबिक प्रखंड के गांवों में चल रही जननी स्वास्थ्य योजना, परिवार नियोजन, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम सहित अन्य योजनाओं के काम पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है. प्रखंड के एनएचएम कर्मियों को पिछले मार्च से मानदेय नहीं मिला है. इसमें 57 कर्मियों के करीब 64 लाख रुपये मानदेय बकाया है. इसके अलावे जननी सुरक्षा योजना के 200 से अधिक लाभुकों के प्रोत्साहन की करीब तीन लाख की राशि, इनसे संबंधित सहिया को प्रोत्साहन राशि भी नहीं मिली है. स्वास्थ्य सहियाओं ने नाम नहीं छापे जाने की शर्त पर बताया कि पिछले तीन महीने से प्रोत्साहन राशि नहीं मिलने से घर चलाने में दिक्कत हो रही है. इस कारण फील्ड में भी काम करने में असुविधा का सामना करना पड़ रहा है. मरीजों की संख्या में भी गिरावट आयी है. प्रोत्साहन राशि के अभाव में आयुष्मान लाभुक भी कम आ रहे हैं. इससे आयुष्मान योजना का लाभ आम लोगों को कम मिल रहा है.

57 कर्मियों के करीब 64 लाख रुपये मानदेय बकायाB

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vishnu Giri

लेखक के बारे में

By Vishnu Giri

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola