Ranchi News : अनंतपुर निवारणपुर जगद्धात्री पूजा समिति करेगी जगद्धात्री पूजा

Author Raj kumar
Updated:
विज्ञापन
Ranchi News : अनंतपुर निवारणपुर जगद्धात्री पूजा समिति करेगी जगद्धात्री पूजा

अनंतपुर निवारणपुर जगद्धात्री पूजा समिति की ओर से पूजा गुरुवार को की जायेगी.

विज्ञापन

रांची. अनंतपुर निवारणपुर जगद्धात्री पूजा समिति की ओर से पूजा गुरुवार को की जायेगी. पहले दिन सुबह 7:40 बजे से पूजा होगी. 11:20 बजे पुष्पांजलि, सुबह 11.40 बजे होम, दिन के 1:20 बजे भोग निवेदन, 1:30 बजे प्रसाद वितरण किया जायेगा. दूसरे दिन शुक्रवार की सुबह 8:40 बजे से पूजा होगी. 1.30 बजे पूजा समाप्त होगी. इसके बाद विसर्जन शोभायात्रा निकाली जायेगी, जो बटन तालाब तक जायेगी. पंडित सपन कुमार व तरुण घोषाल पूजा संपन्न करायेंगे. आयोजन को सफल बनाने में तुषार कांति शीट, राजीव रंजन, गोकुल मित्रा, स्वरुप बनर्जी, आनंद रंजन घोष, शैबाल बनर्जी, छोटू शाहदेव, चिंटू शाहदेव समेत अन्य लगे हुए हैं.

श्रीश्री हरिसभा समिति दुर्गाबाड़ी में प्रतिमा स्थापित

श्रीश्री हरिसभा समिति दुर्गाबाड़ी मेन रोड की ओर से दुर्गाबाड़ी में मां की प्रतिमा बैठाकर पूजा-अर्चना की जायेगी. गुरुवार की सुबह 7:20 बजे से पूजा आरंभ होगी. तीन पहर की पूजा अर्चना के बाद नवमी की पूजा के उपरांत 1:30 बजे के बाद मां को खिचड़ी, खीर समेत अन्य कुछ का भोग लगाया जायेगा. प्रसाद स्वरुप इसका वितरण किया जायेगा. समिति के प्रवक्ता प्रदीप कुमार बाबू ने भक्तों से इसमें हिस्सा लेने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि 31 की पूजा-अर्चना के बाद मां की प्रतिमा का विसर्जन दिन के 11 बजे के बाद लाइन टैंक तालाब में कर दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Raj Kumar

लेखक के बारे में

By Raj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola