हिंदू समाज का गौरव उसकी एकता में निहित है : कर्मवीर
Author Kedar mahto bero
Updated:
विज्ञापन

बेड़ो में विराट हिंदू सम्मेलन में जुटे लोग
विज्ञापन
प्रतिनिधि, बेड़ो.
महादानी मंदिर प्रांगण में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सकल हिंदू समाज ने विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया. सम्मेलन का उदघाटन कर्मवीर सिंह, संत सत्यनारायण सौमित्र, कृष्ण चैतन्य ब्रह्मचारी जी व दीदी कृति गौरव ने दीप जलाकर किया. श्री सिंह ने समाज की वर्तमान चुनौतियों और गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डाला. कहा क हिंदू समाज का गौरव उसकी एकता में निहित है. आज समय की मांग है कि हम अपनी छोटी-छोटी पहचानों से ऊपर उठकर राष्ट्र और धर्म के लिए एकसूत्र में बंधें. स्वावलंबन और सेवा ही हमारे धर्म का मूल है. विशिष्ट अतिथि सौमित्र महाराज ने आध्यात्मिक और सामाजिक एकजुटता का मार्ग बताया. कहा कि सनातन संस्कृति केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि संपूर्ण मानवता के कल्याण का मार्ग है. समाज में समरसता लाना ही सच्ची ईश्वर सेवा है. जब तक हर हिंदू भाई-भाई के भाव से एक-दूसरे के साथ खड़ा नहीं होगा, तब तक समाज अधूरा है. प्रखंड के हर घर तक धर्म का संदेश पहुंचाना ही हमारा लक्ष्य है. कृष्ण चैतन्य ब्रह्मचारी ने युवाओं को अपनी विरासत और धर्म रक्षा के प्रति सजग रहने की प्रेरणा दी. दुर्गा वाहिनी की दीदी कृति गौरव ने मातृशक्ति का आह्वान करते हुए उन्हें सशक्त और संस्कारवान बनने पर बल दिया. संचालन रंजीत खत्री ने किया व स्वागत भाषण वाणी कुमार राय दिया. सम्मेलन के आयोजन संयोजक सुरेंद्र महतो, कोषाध्यक्ष रोशन कुमार और सह-संयोजक रमेश गुप्ता के नेतृत्व में हुआ. मौके पर जगन्नाथ भगत, भिखा उरांव, भवानी शरण सिंह, सूर्य प्रकाश, मनोहर, सुरेश प्रसाद साहू, राजेंद्र रौनियार, रवींद्र वर्मा, प्रकाश गोप, विक्रम गोप, दिलीप महतो, सत्येंद्र महतो व गौरव खन्ना मौजूद थे.बेड़ो में विराट हिंदू सम्मेलन में जुटे लोगB
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










