Ranchi News : पहाड़ी मंदिर परिसर में रंगोली प्रतियोगिता, विजेता पुरस्कृत

Author Raj kumar
Updated:
विज्ञापन
Ranchi News : पहाड़ी मंदिर परिसर में रंगोली प्रतियोगिता, विजेता पुरस्कृत

पहाड़ी मंदिर विकास समिति द्वारा पहाड़ी मंदिर परिसर में रविवार को रंगोली प्रतियोगिता हुई. प्रतिभागियों ने नीचे महाकाल मंदिर से लेकर ऊपर मुख्य मंदिर तक बनाया.

विज्ञापन

पहाड़ी मंदिर को आज दीपों से सजाया जायेगा

रांची. पहाड़ी मंदिर विकास समिति द्वारा पहाड़ी मंदिर परिसर में रविवार को रंगोली प्रतियोगिता हुई. प्रतिभागियों ने नीचे महाकाल मंदिर से लेकर ऊपर मुख्य मंदिर तक बनाया. उन्होंने दीवाली, छठ पूजा और महादेव को समर्पित रंगोली बनायी. प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पायल, द्वितीय स्थान कोमल प्रियदर्शी और तृतीय स्थान पल्लवी जायसवाल को मिला. विजेता को पुरस्कार व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया. सभी प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न प्रदान किया गया. इस अवसर पर पहाड़ी मंदिर विकास समिति के सचिव सह अनुमंडल पदाधिकारी उत्कर्ष कुमार ने दीवाली की शुभकामनाएं दी. कार्यक्रम की सारी वित्त व्यवस्था सीए सौरभ टिकरेवाल द्वारा की गयी थी. कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के कोषाध्यक्ष कन्हैया कृष्णा, राजेश गाड़ोदिया, राजकुमार शर्मा, पंकज शर्मा, अमित पांडे, मंटू नाथ पाल, जितेंद्र पहलवान, विकास यादव, जनसंपर्क उप समिति के सौरभ चौधरी, राजेश गाड़ोदिया और संदीप जैन व समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे. सोमवार को दिवाली के अवसर पर पूरे पहाड़ी मंदिर परिसर व सभी सीढ़ी में दीप प्रज्वलित की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Raj Kumar

लेखक के बारे में

By Raj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola