व्रतियों ने किया खरना, पहला अर्घ्य आज
Author Vishnu giri
Updated:
विज्ञापन

सिल्ली मुरी एवं आसपास क्षेत्रों में चैती छठ महापर्व हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है.
विज्ञापन
सिल्ली. सिल्ली मुरी एवं आसपास क्षेत्रों में चैती छठ महापर्व हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है. महापर्व के दूसरे दिन सोमवार को व्रतियों ने खरना पूजा की. व्रतियों ने निर्जला उपवास रखा और शाम को मिट्टी के चूल्हे में आम की लकड़ी पर गुड़-चावल की खीर और रोटी का प्रसाद तैयार कर छठी मैया को भोग लगाया. व्रतियों ने खुद प्रसाद ग्रहण किया एवं लोगों के बीच भी प्रसाद वितरित किया. इसके साथ ही व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू हो गया. मंगलवार को डूबते सूर्य को अर्घ्य और फिर बुधवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ व्रत सम्पन्न होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










