Ranchi News : छोटानागपुर डायसिस के विश्वासियों ने मनाया समस्त संतों का पर्व

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 01 Nov 2025 6:11 PM

विज्ञापन

सीएनआइ छोटानागपुर डायसिस के विश्वासियों ने शनिवार को समस्त संतों का पर्व मनाया.

विज्ञापन

रांची.

सीएनआइ छोटानागपुर डायसिस के विश्वासियों ने शनिवार को समस्त संतों का पर्व मनाया. इस अवसर पर कांटाटोली स्थित सीएनआई कब्रिस्तान में विशेष आराधना हुई. आराधना का संचालन रेव्ह यूजे सांगा और उपदेश रेव्ह थॉमस बाजराय ने किया. उपदेशक रेव्ह थॉमस बाजराय ने कहा कि आज समस्त संतों का दिन है. हम आज अपने प्रियजनों के लिए इस कब्रिस्तान में उपस्थित हुए हैं. आत्माओं के लिए और जो जीवित है, उनके लिए भी प्रार्थना करने आए हैं. हम सभी संतों के लिए जो ज्ञात हैं, जो प्रसिद्ध हैं और ऐसे संत जो अज्ञात हैं, उनके लिए प्रार्थना करने आए हैं. रेव्ह थॉमस ने कहा कि संतों ने भलाई के काम के लिए अपना जीवन ईश्वर की सेवा के लिए समर्पित किया. उन्हें भले काम की वजह से संत की उपाधि मिली. हम उनके स्वभाव को अपने जीवन में उतारें. हमारा जीवन भी ईश्वर की महिमा के लिए हो. संत केवल अतीत के कुछ महान लोग नहीं है बल्कि वे भी हैं जिन्होंने परमेश्वर के वचनों पर विश्वास किया. उन संतों के जीवन से स्पष्ट होता है कि परमेश्वर की महिमा सिर्फ स्वर्ग में नहीं बल्कि पृथ्वी पर भी होती है.

प्रियजनों की कब्रों पर फूल मोमबत्ती जलाकर की प्रार्थना

इस अवसर पर विश्वासियों ने अपने प्रियजनों की कब्रों पर फूल चढ़ाकर और मोमबत्ती जलाकर उनके लिए प्रार्थना की. इस अवसर पर संत पॉल्स कैथेड्रल के पेरिश प्रिस्ट रेव्ह एस डेविड, रेव्ह जस्टिन भुईंया, रेव्ह ग्लोरिया डाहंगा, रेव्ह विकास कुजूर, कब्रिस्तान कमेटी के कमलकांत कच्छप, संत मिखाइल स्कूल के राजकुमार नागवंशी समेत अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola