Ranchi News : विस्थापित प्रेम कुमार महतो की मौत दुर्भाग्यपूर्ण : देवेंद्रनाथ

Updated:
विज्ञापन
Ranchi News : विस्थापित प्रेम कुमार महतो की मौत दुर्भाग्यपूर्ण : देवेंद्रनाथ

बीएसएल महाप्रबंधक का पुतला फूंका

विज्ञापन

रांची. बोकारो में आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज से प्रेम कुमार महतो की मौत की झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) ने निंदा की है. मोर्चा के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ महतो के नेतृत्व में शुक्रवार को अलबर्ट एक्का चौक पर कैंडल मार्च निकाला गया. मौके पर बीएसएल महाप्रबंधक का पुतला फूंका गया. इस अवसर पर देवेंद्रनाथ नाथ महतो ने कहा कि राज्य में माफिया, कंपनी और प्रशासन की गुंडागर्दी हावी है. बोकारो में प्रेमकुमार महतो की मौत लोकतांत्रिक मूल्यों की हत्या है. बोकारो, मांडू, सिंदरी, बड़कागांव, मुरी, जमशेदपुर और रांची में भी कंपनी की गुंडागर्दी चरम पर है. देवेंद्रनाथ महतो ने मांग की कि मृतक के परिवार को एक करोड़ मुआवजा और परिवार के सदस्य को नौकरी दी जाये. साथ ही कंपनी और विस्थापितों के बीच बैठक की तिथि सुनिश्चित हो.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shrawan Kumar

लेखक के बारे में

By Shrawan Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola