सीसीएल कर्मियों का एक करोड़ का बीमा कराने की मांग

कोल फील्ड मजदूर यूनियन ने सीसीएल सीएमडी को पत्र लिखकर सीसीएल कर्मियों का एक करोड़ रुपये का बीमा कराने का आग्रह किया है.
सीसीएल कर्मियों का एक करोड़ का बीमा कराने की मांग
रांची : कोल फील्ड मजदूर यूनियन ने सीसीएल सीएमडी को पत्र लिखकर सीसीएल कर्मियों का एक करोड़ रुपये का बीमा कराने का आग्रह किया है. यूनियन के केंद्रीय सचिव जगरनाथ साहू ने सीएमडी को लिखा है कि भारत सरकार ने कोयला खनन को आवश्यक वस्तुओं की श्रेणी में रखा है. कोरोना के कारण पूरे देश में काम बंद है. ऐसी विकट परिस्थिति में कोयलाकर्मी कोयला निकाल रहे हैं. इस विकट परिस्थिति में काम करने के लिए इनको वेतन के अतिरिक्त राशि का भुगतान भी किया जाना चाहिए. उन्होंने सभी कर्मियों को सेनेटाइजर और मॉस्क देने की भी मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




