ePaper

श्रमदान से नहर की सफाई और मरम्मत की

Updated at : 20 Aug 2025 8:02 PM (IST)
विज्ञापन
श्रमदान से नहर की सफाई और मरम्मत की

ग्रामीणों ने बुधवार को श्रमदान से लोटा नहर की सफाई और मरम्मत की.

विज्ञापन

सिल्ली. ग्रामीणों ने बुधवार को श्रमदान से लोटा नहर की सफाई और मरम्मत की. नहर की मरम्मत धुंधाधारा से मोदीडीह तक करीब चार किमी दूरी में तीन जगह मरम्मत की और पूरे नहर की साफ सफाई की. इस काम में मैना टोला (गढ़पार), मोदीडीह, केंदुआडीह, खेदाडीह, लोटा गांव के करीब 40 लोगों ने श्रमदान किया. लोगों ने ढूंढा धरा में दो जगह और किता में एक जगह नहर की मरम्मत की. इन जगहों पर नहर क्षतिग्रस्त होने से पानी बाहर जा रहा था. लोग अपने घरों से बोरा लाकर बोरे में मिट्टी भरकर नहर की मरम्मत की. लोगों ने बताया कि नहर क्षतिग्रस्त होने की जानकारी स्थानीय जनप्रतिनिधियों को दी गयी थी, लेकिन अपेक्षित सहयोग नहीं मिलने के कारण ग्रामीणों को स्वयं ही मरम्मत करनी पड़ी. उन्होंने बताया कि पिछले साल जनप्रतिनिधियों ने इस नहर की अन्य जगहों पर मरम्मत करायी थी, लेकिन इन जगहों पर मरम्मत नहीं हुई थी. इस कारण नहर से खेतों में पानी नहीं आ रहा था. ग्रामीणों विभाग से महार की पूरी तरह मरम्मत किये जाने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VISHNU GIRI

लेखक के बारे में

By VISHNU GIRI

VISHNU GIRI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola