ePaper

नद में डूबे मूक-बघिर का शव तीन दिन बाद नगडुआ में मिला

Updated at : 23 Jun 2025 7:13 PM (IST)
विज्ञापन
नद में डूबे मूक-बघिर का शव तीन दिन बाद नगडुआ में मिला

दामोदर नद में बहा हेसाबार का मूक-बघिर सुनील करमाली (26) का शव तीन दिन बाद सोमवार को नगडुआ में पाया गया.

विज्ञापन

पिपरवार. दामोदर नद में बहा हेसाबार का मूक-बघिर सुनील करमाली (26) का शव तीन दिन बाद सोमवार को नगडुआ में पाया गया. शव नद किनारे लावारिस हालत में पड़ा था. नद में शव मिलने की सूचना के बाद ग्रामीण नगडुआ पहुंच कर शव की पहचान की. बाद में परिजनों ने ग्रामीणों के सहयोग से शव को हेसाबार लाकर अंतिम संस्कार कर दिया गया. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. जानकारी के अनुसार मृतक के पिता विजय करमाली दिहाड़ी मजदूर हैं. ज्ञात हो कि शनिवार को नहाने के क्रम में सुनील करमाली नद में डूब गया था. तब से ग्रामीण शव को नदी में ढूंढ रहे थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
JITENDRA RANA

लेखक के बारे में

By JITENDRA RANA

JITENDRA RANA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola