Ranchi News: वक्फ सुधार का उद्देश्य गरीब मुसलमान को उनका अधिकार दिलाना है : सिंह

Updated:
विज्ञापन
Ranchi News: वक्फ सुधार का उद्देश्य गरीब मुसलमान को उनका अधिकार दिलाना है : सिंह

भाजपा रांची महानगर की ओर से रविवार को वक्फ सुधार जन जागरण अभियान के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

रांची. भाजपा रांची महानगर की ओर से रविवार को वक्फ सुधार जन जागरण अभियान के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया. मौके पर विधायक सीपी सिंह ने कहा कि वक्फ की संपत्ति पर सिर्फ गिने-चुने लोगों और धर्म की राजनीति करनेवाले लोगों का ही अधिकार नहीं है. वक्फ सुधार कानून 2025 से यह सुनिश्चित होगा कि वक्फ की संपत्तियों पर गरीब मुसलमान को भी अधिकार मिले. कहा कि कांग्रेस मुसलमान समाज को दिग्गभ्रमित करने की कोशिश कर रही है और प्रोपेगेंडा के तहत नये-नये भ्रम मुस्लिम समाज में फैलाने का प्रयास किया जा रहा है. यह कानून भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गरीब मुसलमान के हित के लिए बनाया गया है.

कांग्रेस ने सिर्फ वोट बैंक के लिए इस्तेमाल किया

कार्यक्रम के संयोजक कमाल खान ने कहा कि आजादी के समय से ही कांग्रेस ने मुसलमान को सिर्फ वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया और कभी उनकी भलाई की नहीं सोची. भाजपा सरकार ने जब भी मुस्लिम समाज की भलाई के लिए कदम आगे बढ़ाया, तो कांग्रेस ने भ्रम जाल फैलाकर मुस्लिम समुदाय को तोड़ने का प्रयास किया. भाजपा और मोदी सरकार लगातार मुस्लिम हितों के लिए सोचते हुए काम कर रही है, जिससे अल्पसंख्यक समाज का भला हो.

लोगों को जागरूक करने की जरूरत

महानगर अध्यक्ष वरुण साहू ने कहा कि इस कानून को लेकर लोगों को जागरूक करने की जरूरत है. संचालन ग्रामीण जिला अध्यक्ष विनय महतो धीरज जी ने किया. इस अवसर पर आरती कुजूर, अनवर हयात, सोना खान, काजिम कुरैशी, गंगोत्री कुजूर, जीतू चरण राम, राम कुमार पाहन, बलराम सिंह, जितेंद्र वर्मा, राजू सिंह, अनीता वर्मा और विनय सिंह समेत कई लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Gopal Jha

लेखक के बारे में

By Prabhat Gopal Jha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola