चेशायर होम रोड जमीन मामले में पीएमएलए कोर्ट में गवाही, बैंक खाते का स्टेटमेंट पेश
रांची के चेशायर होम रोड जमीन मनी लाउंड्रिंग मामले में पीएमएलए कोर्ट में 13वें गवाह विकास कुमार ने गवाही दी. अगली सुनवाई तीन सितंबर को होगी.
रांची: बरियातू के चेशायर होम रोड स्थित एक एकड़ जमीन की अवैध खरीद-फरोख्त से जुड़े मनी लाउंड्रिंग मामले में बुधवार को पीएमएलए कोर्ट में गवाही दर्ज की गयी. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मामले में 13वें गवाह के रूप में विकास कुमार को अदालत के समक्ष पेश किया. गवाही के दौरान गवाह ने 22 अगस्त 2023 का पत्र संख्या 5362/101/1560 अदालत में प्रस्तुत किया. इसके अलावा 20 अगस्त 2019 से 25 अगस्त 2019 तक के एक बैंक खाते का स्टेटमेंट भी पेश किया गया, जिसे अदालत में प्रमाणित किया गया.
ये भी पढ़ें-स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर मोरहाबादी मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल
गवाही के दौरान विकास कुमार ने संबंधित बैंक खाते और उसमें हुए लेन-देन से जुड़ी जानकारी अदालत के समक्ष रखी. इसके बाद बचाव पक्ष के अधिवक्ताओं ने गवाह से जिरह की. जिरह पूरी होने के बाद गवाह को मुक्त कर दिया गया.
सुनवाई के दौरान आरोपी इम्तियाज अहमद, अफसर अली और मो. सद्दाम हुसैन की उपस्थिति दर्ज की गयी. वहीं भरत प्रसाद, विष्णु अग्रवाल, प्रेम प्रकाश, छवि रंजन और राजेश राय की ओर से उनके अधिवक्ताओं ने अदालत में हाजिरी दी. मामले में अगली सुनवाई तीन सितंबर को होगी.
ये भी पढ़ें- रांची यूनिवर्सिटी: दीक्षांत समारोह के लिए 14 अगस्त तक आवेदन, एमए इन एजुकेशन में भी नामांकन शुरू
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Praveen Kumar Munda
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









