12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, अधिक से अधिक मामलों के निबटारे का लक्ष्य

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रांची व्यवहार न्यायालय में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा. लंबित मामलों के त्वरित निपटारे के लिए न्यायिक पदाधिकारियों को विशेष निर्देश दिए गए हैं.

विज्ञापन

रांची: व्यवहार न्यायालय, रांची में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा. इसकी तैयारियों को लेकर बुधवार को न्यायायुक्त-सह-डालसा अध्यक्ष अनिल कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में न्यायिक पदाधिकारियों की बैठक हुई. बैठक में व्यवहार न्यायालय के सभी न्यायिक पदाधिकारी और न्यायिक दंडाधिकारी उपस्थित थे.

विज्ञापन

न्यायायुक्त ने संबंधित न्यायालयों को अधिक से अधिक नोटिस का तामिला कराने का निर्देश दिया, ताकि राष्ट्रीय लोक अदालत में ज्यादा से ज्यादा मामलों का निबटारा किया जा सके. उन्होंने कहा कि लंबित वादों का अधिक से अधिक निबटारा करना ही लोक अदालत का मुख्य लक्ष्य है. इसके लिए संबंधित मामलों को चिह्नित कर जल्द नोटिस का तामिला कराने को कहा गया.

आपराधिक से लेकर बिजली और ट्रैफिक चालान तक मामलों का होगा निबटारा

डालसा सचिव ने कहा कि न्यायालय में लंबित वादों का निबटारा राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से कराया जा सकता है. इससे वादकारियों के समय और धन की बचत होगी. राष्ट्रीय लोक अदालत में आपराधिक सुलहनीय मामले, दीवानी मामले, श्रम विवाद, वैवाहिक एवं पारिवारिक मामले, उत्पाद, चेक बाउंस, वन विभाग, बिजली, ट्रैफिक चालान, भूमि अधिग्रहण, मोटरयान और माप-तौल से संबंधित मामलों का निबटारा किया जाएगा.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola