Weather News: रांची में 4 डिग्री तापमान गिरने से बढ़ी ठंड, जानें नये साल में आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम

Jharkhand Weather Forecast: मौसम केंद्र ने बताया कि उत्तरी तथा मध्य झारखंड में दो दिन के दौरान तापमान में 2 से 3 डिग्री सेंटीग्रेड तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है. दक्षिणी झारखंड में तापमान में 4 से 5 डिग्री तक की गिरावट का अनुमान है.
Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में पिछले कई दिनों से लोगों को ठंड से काफी राहत मिली थी. लेकिन, एक बार फिर सर्दी का एहसास होने लगा है. पिछले 24 घंटे के दौरान ही राजधानी रांची के तापमान में 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गयी है. डालटेनगंज का तापमान 6.2 डिग्री तक गिर गया. रामगढ़ के न्यूनतम तापमान में करीब 6 डिग्री तक की गिरावट आयी है, तो बोकारो में 5 डिग्री की.
रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र ने बुधवार को बताया कि प्रदेश के उत्तरी तथा मध्य झारखंड (रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी और रामगढ़) में अगले दो दिन के दौरान तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है. दक्षिणी झारखंड (पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और सिमडेगा) में तापमान में 4 से 5 डिग्री की गिरावट का अनुमान है. इसके बाद तीन दिन में तापमान धीरे-धीरे बढ़ने लगेगा. इसमें 2 से 3 डिग्री की वृद्धि हो सकती है.
मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि सुबह में धुंध रह रही है. यह स्थिति नये साल तक बनी रहेगी. मौसम विभाग के मुताबिक, 3 जनवरी तक सुबह के वक्त कोहरा या धुंध छाया रह सकता है. राजधानी रांची में भी एक जनवरी तक सुबह में धुंध का अनुमान व्यक्त किया गया है. हालांकि, न्यूनतम तापमान धीरे-धीरे बढ़ सकता है. न्यूनतम तापमान 1 जनवरी 2023 तक 8 डिग्री से 11 डिग्री सेंटीग्रेड के बीच रहने का अनुमान मौसम विभाग ने व्यक्त किया है.
Also Read: Jharkhand Weather: 9 घंटे में 17 डिग्री चढ़ा जमशेदपुर का पारा, क्यों हो रहा सर्दी में गर्मी का एहसास?
राजधानी रांची में 25 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस था, जो अब घटकर 10.6 डिग्री सेल्सियस रह गया है. हालांकि, जमशेदपुर में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री से बढ़कर 16 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया. 28 दिसंबर को डालटेनगंज का न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो राज्य की सबसे ठंडी जगह रही.
दरअसल, पिछले दिनों बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवात बना था. इसकी वजह से दक्षिणी-पश्चिमी हवाओं ने ठंड को आगे बढ़ने से रोक दिया. इस चक्रवात की वजह से पहाड़ों से आने वाली ठंडी हवाओं की रफ्तार भी थम गयी थी. फलस्वरूप रांची समेत कई जिलों में ठंड के मौसम में भी गर्मी का एहसास हो रहा था. तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा था. अब फिर से तापमान में गिरावट दर्ज की जाने लगी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




