ऑर्केस्ट्रा देख कर लौट रही नाबालिग से गैंगरेप, तीन गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 04 Apr 2024 12:14 AM
पलामू जिले के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है. घटना बुधवार तड़के 3:30 बजे की बतायी जा रही है.
पलामू जिले के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है. घटना बुधवार तड़के 3:30 बजे की बतायी जा रही है. उसी गांव के रहनेवाले आरोपी धर्मेन्द्र कुमार सिंह खरवार, राकेश ठाकुर, शिवकुमार को पुलिस ने ग्रामीणों के प्रयास से पकड़ कर जेल भेज दिया. पीड़िता को इलाज के लिए एमएमसीएस में भर्ती कराया गया है. जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात गांव में बारात आयी हुई थी. इसी को लेकर ऑर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया था. तड़के 3:30 कार्यक्रम खत्म होने के बाद ऑर्केस्ट्रा देखने आयीं चार नाबालिग लड़कियां अपने घर लौट रही थीं. उसी दौरान नशे में धुत आरोपियों ने लड़कियों को रोकने की कोशिश की. भयवश लड़कियां भागने लगी. इसी क्रम में एक नाबालिग लड़की गिर गयी. इसके बाद आरोपियों ने उसे पकड़ लिया और मुंह दबा कर बाइक पर बैठा कर अपने साथ ले गये. बताया जाता है कि गांव से करीब दो किलोमीटर दूर जंगल में ले जाकर आरोपियों ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म किया. इधर, पीड़िता की सहेलियों ने गांव पहुंच कर लोगों को घटना की जानकारी दी. इसके बाद गांव के लोग लापता लड़की की खोजबीन करने लगे. इसी क्रम में ग्रामीणों ने दो आरोपी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया. पूर्व मुखिया राजेश्वर राम ने बताया कि तीनों आरोपी इसी गांव के रहनेवाले हैं. घटना के वक्त सभी आरोपी नशे में धुत थे. इधर, पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस कार्रवाई कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










