Ranchi news पुंदाग में किशोरी से छेड़छाड़, भाई के साथ मारपीट

Updated:
विज्ञापन
Ranchi news पुंदाग में किशोरी से छेड़छाड़, भाई के साथ मारपीट

इस संबंध में किशोरी के भाई ने पुंदाग ओपी में प्राथमिकी दर्ज करायी है. ्

विज्ञापन

रांची. पुंदाग में 17 वर्षीया एक किशोरी के साथ छेड़छाड़ और उसके भाई के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है. इस संबंध में किशोरी के भाई ने पुंदाग ओपी में प्राथमिकी दर्ज करायी है. आवेदन में कहा है कि उसकी बहन सब्जी लाने के लिए गयी थी. इसी दौरान वर्कशॉप में काम करने वाले शाहरूख नामक एक लड़का ने बहन का हाथ पकड़ा और कागज में अपना मोबाइल नंबर लिख कर दिया. कहा कि फाेन पर बात करना. अगले दिन जब वह शाहरुख से मामले के संबंध में पूछताछ की, तो शाहरुख और उसके सहयोगियों ने उनसे मारपीट की. इसके दूसरे दिन जब बहन घर से बाहर गयी थी, तो आरोपी ने उसकी बहन के साथ ओछी हरकत की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola