तीन तलाक मामले में केस दर्ज, घर बंद कर भागा आरोपी

Updated at : 20 May 2020 10:41 PM (IST)
विज्ञापन
तीन तलाक मामले में केस दर्ज, घर बंद कर भागा आरोपी

पतंग खरीदने के विवाद में पति-पत्नी के बीच हुई मारपीट और फिर पत्नी को तलाक दिने के मामले में बुधवार को डोरंडा थाना की पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है. महिला की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. उसने डोरंडा थाना क्षेत्र के मनिटोला निवासी पति मो इमरान को आरोपी बनाया है.

विज्ञापन

रांची : पतंग खरीदने के विवाद में पति-पत्नी के बीच हुई मारपीट और फिर पत्नी को तलाक दिने के मामले में बुधवार को डोरंडा थाना की पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है. महिला की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. उसने डोरंडा थाना क्षेत्र के मनिटोला निवासी पति मो इमरान को आरोपी बनाया है. केस दर्ज कर पुलिस ने महिला को इलाज के लिए भेज दिया. वहीं दूसरी ओर आरोपी की तलाश में उसके घर छापेमारी की, लेकिन उसका घर बंद मिला. पुलिस को आशंका है कि इमरान बचने के लिये कहीं भाग गया होगा. महिला के अनुसार उसके देवर का बेटा पतंग लेकर आया था.

जब महिला के बच्चे ने उससे पतंग की मांग की, तो उसने मना कर दिया. इस पर महिला अपने बच्चे को पतंग खरीदने के लिये 10 रुपये देने लगी. यह देख कर इमरान कहने लगा कि ज्यादा पैसा वाली हो गयी हो और चिल्लाने लगा. इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और इमरान ने मारपीट की और तीन तलाक देकर घर से बाहर निकाल दिया. महिला के अनुसार उसका घर मूल रूप से हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र के कंटेनमेंट जोन में पड़ता है. इसलिए प्राथमिकी दर्ज कराने भी उसके परिजन डोरंडा थाना नहीं आ सके.

प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए दूसरे इलाके में रहनेवाले रिश्तेदार के साथ थाना पहुंची थी. महिला ने यह भी बताया कि अभी वह अपने रिश्तेदार के घर में रहेगी. उल्लेखनीय है कि पति-पत्नी के बीच मंगलवार की शाम विवाद हुआ था. पुलिस को इसकी जानकारी देर रात मिली तो जांच करने महिला के घर पहुंची. तब महिला ने सिर्फ मारपीट की जानकारी दी थी. लेकिन बुधवार को जब वह थाने पहुंची, तब तीन तलाक की बात कही. यह भी बताया कि उसकी शादी के 12 साल हो चुके हैं. शादी के कुछ वर्षों के बाद ही उसे प्रताड़ित किया जाता था. प्रताड़ित करने का आरोप सास और ससुराल के अन्य सदस्यों पर भी लगाया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola