रांची के लिए दिल्ली से इंडिगो की फ्लाइट ने भरी उड़ान, हवा में आयी तकनीकी खराबी

दिल्ली से रांची के लिए उड़ान भरने वाले इंडिगो के विमान को आधे घंटे बाद दिल्ली लौटना पड़ा. इस दौरान 180 यात्रियों की सांसें अटकीं रहीं. हालांकि, पायलट ने सूझबूझ का परिचय दिया और विमान की दिल्ली में सुरक्षित लैंडिंग करवायी.
देश की राजधानी दिल्ली से झारखंड की राजधानी रांची के लिए उड़ान भरने वाली इंडिगो की फ्लाइट में शनिवार को तकनीकी खराबी आ गयी. 180 यात्रियों की जान हलक में आ गयी. सुबह दिल्ली से उड़ान भरने के आधे घंटे बाद पायलट को मालूम हुआ कि कुछ तकनीकी खराबी है. पायलट ने तत्काल वापस लौटने का फैसला किया. आखिरकार विमान दिल्ली पहुंचा और उसकी सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग करवायी. इसके बाद यात्रियों को दूसरे विमान से रांची भेजा गया. दूसरी फ्लाइट 12:35 बजे रांची पहुंची.
एक दिन पहले ही इंडिगो के विमान का इंजन हुआ था फेल
बता दें कि एक दिन पहले भी इंडिगो की फ्लाइट में गड़बड़ी आयी थी. विमान का एक इंजन बंद हो गया था. उसकी इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी. उस विमान में 181 लोग सवार थे. इस विमान ने शुक्रवार को पटना से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी. इस विमान ने सुबह 9:08 बजे पटना से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी. लेकिन कुछ ही देर बाद इंजन से तेज आवाज आने लगी. विमान को टेक-ऑफ करने में भी समय लग रहा था. समस्या को देखते हुए पायलट ने विमान की पटना में ही इमरजेंसी लैंडिंग कराने का फैसला किया.
बिहटा के पास से पटना लौटा विमान
इंडिगो की फ्लाइट 6ई2433 तब तक बिहटा के पास पहुंच चुकी थी. इसके बाद पायलट ने पटना एटीसी से संपर्क किया. इमरजेंसी लैंडिंग की इजाजत मांगी. एटीसी से इजाजत मिलने के बाद विमान को पटना की ओर मोड़ा और उसकी सुरक्षित लैंडिंग करवायी. इसके बाद एयरपोर्ट डायरेक्टर अंचल प्रकाश ने बताया कि टेक-ऑफ के तीन मिनट बाद ही विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी. उन्होंने कहा कि पायलट की सूझबूझ से 181 यात्रियों और आठ क्रू मेंबर्स की जान बच गयी.
एयरपोर्ट पर तैनात थे एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड के वाहन
बाद में इस विमान के यात्रियों को दूसरे विमान से दिल्ली भेजा गया. इससे पहले विमान में मौजूद यात्रियों ने ईश्वर का शुक्रिया अदा किया और ‘बजरंग बली की जय’ का जयघोष किया. पायलट ने जब एटीसी को बताया कि विमान का एक इंजन बंद हो गया है, तो एयरपोर्ट पर एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड को तैनात कर दिया गया. एयरपोर्ट प्रशासन भी किसी भी स्थिति से निबटने के लिए पूरी तरह सक्रिय हो गया. फायर ब्रिगेड के वाहनों को रन-वे के पास तैनात कर दिया गया. हालांकि, पायलट और क्रू मेंबर्स की समझदारी से कोई दुर्घटना नहीं हुई.
संकटमोचन ने बचा ली सबकी जान
इंडिगो की फ्लाइट में मौजूद यात्रियों ने प्रभात खबर को बताया कि विमान में मौजूद सभी लोग तनाव में आ गये थे. किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा था. एयर होस्टेस ने यात्रियों का मनोबल बनाये रखा. एक एयर होस्टेस ने कहा कि सभी यात्री अपनी आगे वाली सीट को पकड़कर रखें. इस दौरान इंजन से बहुत तेज आवाज आ रही थी. लैंटिंग आसान नहीं थी. लेकिन, संकटमोचन ने हम सबकी जान बचा ली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




