ePaper

Ranchi News : सार्वजनिक उपक्रमों से जुड़े मामलों में केस कर कार्रवाई करें : डीजीपी

Updated at : 09 May 2025 12:49 AM (IST)
विज्ञापन
Ranchi News : सार्वजनिक उपक्रमों से जुड़े मामलों में केस कर कार्रवाई करें : डीजीपी

डीजीपी ने पीएसयू के अधिकारियों के साथ की बैठक

विज्ञापन

रांची (वरीय संवाददाता). डीजीपी अनुराग गुप्ता ने गुरुवार को पुलिस मुख्यालय सभागार में सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (पीएसयू) के प्रमुखों और प्रतिनिधियों के साथ विधि-व्यवस्था, अपराध व अन्य समस्याओं के संबंध में समीक्षा बैठक की. उन्होंने सभी जिलों के एसपी को निर्देश दिया कि सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों से संबंधित सभी वामपंथी उग्रवाद, संगठित अपराध, रंगदारी, धमकी वाले कॉल, अवैध धरना-प्रदर्शन और अन्य संवेदनशील मामलों में उचित धारा में निश्चित रूप से कांड दर्ज करें. सभी एसपी, थाना प्रभारी अपने क्षेत्राधिकार के सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम से संबंधित कर्मी के साथ नियमित रूप से माह में एक बार अवश्य बैठक करें. वहीं आवश्यकतानुसार उनके संपर्क में रहें. वहीं जांच में उनका सहयोग लेना सुनिश्चित करें. सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम से संबंधित कर्मी और संबंधित एसपी खुफिया तंत्र की मजबूती पर विशेष बल देंगे. आवश्यकतानुसार पुलिस मुख्यालय को ससमय अवगत करायेंगे. एसपी अपने क्षेत्राधिकार के सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम के आवासीय कॉलोनी से जुड़ी समस्याओं का समाधान कराना सुनिश्चित करें. वैसे असामाजिक तत्व जो नशा आदि का सेवन कर सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम और उसके आसपास की जगहों पर छोटे या बड़े अपराध को अंजाम देते हैं, उन पर निगरानी रखते हुए कठोर कार्रवाई करें. डीजीपी ने पीएसयू के पदाधिकारियों को साडीर्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम के परिचालन क्षेत्रों और उसके आसपास ज्यादा से ज्यादा मात्रा में सीसीटीवी कैमरे, जीपीएस मॉनिटरींग सिस्टम, इलेक्ट्रोनिक्स सर्विलांस मैकेनिज्म आदि लगवाने का सुझाव दिये. वहीं जोनल आइजी व रेंज डीआइजी अपने क्षेत्राधिकार में जाकर नियमित रूप से सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के कर्मियों के साथ संपर्क स्थापित करें. साथ ही सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों से संबंधित कांडों का पर्यवेक्षण कर वांछित दिशा-निर्देश दें. बैठक में एडीजी अभियान डॉ संजय आनंदराव लाठकर, आइजी अभियान अमोल वीनुकांत होमकर, विशेष शाखा के डीआइजी चंदन कुमार झा, एसपी नक्सल अमित रेणु माैजूद थे. वहीं वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से एचइसी, सीसीएल, बीसीसीएल, मेकन, एचसीएल, यूसीआइएल, पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड, हिंडाल्को, एनटीपीसी, डीवीसी, बोकारो स्टील प्लांट, पीवीयूएनएल के अधिकारियों के अलावा संबंधित जोन के आइजी, रेंज डीआइजी व एसपी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHRAWAN KUMAR

लेखक के बारे में

By SHRAWAN KUMAR

SHRAWAN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola