Ranchi News : सीने में दर्द की शिकायत के बाद निलंबित आइएएस छविरंजन रिम्स में भर्ती

Updated:
विज्ञापन
Ranchi News : सीने में दर्द की शिकायत के बाद निलंबित आइएएस छविरंजन रिम्स में भर्ती

Ranchi News : बिरसा मुंडा कारागार में बंद निलंबित आइएएस छविरंजन को सीने में दर्द की शिकायत पर सोमवार को रिम्स में भर्ती किया गया है.

विज्ञापन

रांची. बिरसा मुंडा कारागार में बंद निलंबित आइएएस छविरंजन को सीने में दर्द की शिकायत पर सोमवार को रिम्स में भर्ती किया गया है. उनको जेल से दोपहर 12 बजे रिम्स के कार्डियोलाॅजी इमरजेंसी लाया गया. वहां पर कार्डियोलॉजी के विभागाध्यक्ष डाॅ हेमंत नारायण राय की देखरेख में उनका इलाज शुरू हुआ. छवि रंजन ने सीने में दर्द और घबराहट की शिकायत की, जिसके बाद उनका इसीजी और ट्रोपोनिन टेस्ट (हार्ट अटैक की प्रारंभिक जांच) किया गया. ट्रोपोनिन टेस्ट निगेटिव आया है. वहीं, इसीजी में भी कोई बदलाव नहीं मिला है. हालांकि एहतियातन होल्टर मॉनिटरिंग टेस्ट किया जा रहा है.

पेइंग वार्ड में भर्ती कराये गये

होल्टर द्वारा हार्ट की धड़कन की 24 से 48 घंटे की मॉनेटरिंग की जायेगी. फिलहाल वह पेइंग वार्ड में भर्ती है. यहां बता दें कि रांची डीसी रहते इडी ने छविरंजन को चार मई 2023 को गिरफ्तार किया था. उन पर बरियातू स्थित सेना की जमीन घोटाला और चेशायर होम रोड स्थित जमीन घोटाला का आरोप है, जिसकी जांच चल रही है. हालांकि एक मामले में उनको जमानत भी मिल गयी है.वहीं, इडी ने छविरंजन के खिलाफ अभियाेजन स्वीकृति की भी मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Gopal Jha

लेखक के बारे में

By Prabhat Gopal Jha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola