ePaper

Ranchi News : हटिया-वन व टू ग्रिड से 50 मिनट ठप रही आपूर्ति, विभिन्न इलाकों में गुल रही बिजली

Updated at : 16 Apr 2025 12:14 AM (IST)
विज्ञापन
Ranchi News : हटिया-वन व टू ग्रिड से 50 मिनट ठप रही आपूर्ति, विभिन्न इलाकों में गुल रही बिजली

ग्रिड में पैदा हुए इस जर्क के चलते सबस्टेशनों पर इसका असर पड़ा और एक साथ डिमांड जेनरेट होने के चलते बार-बार बिजली आती-जाती रही.

विज्ञापन

रांची. हटिया-वन व टू ग्रिड में करीब 50 मिनट तक ट्रांसमिशन लाइन का रिले सेंसर ट्रिप होने से टोटल पावर फेल्योर (टीपीएफ) रहा. यानी ग्रिड में टोटल इनकमिंग बंद की स्थिति बनी रही. 220 केवीए ग्रिड को दोबारा से चालू करने के लिए ग्रिडों को स्पेशल कोड की जरूरत पड़ती है. स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर से स्पेशल अनुमति के लिए पीजीसीएल पटना से आग्रह किया जाता है, तब जाकर आपूर्ति फिर से चालू होती है. टीपीएफ के चलते ग्रिड में पैदा हुए इस जर्क के चलते सबस्टेशनों पर इसका असर पड़ा और एक साथ डिमांड जेनरेट होने के चलते बार-बार बिजली आती-जाती रही. वहीं, शहर को सप्लाई देने वाले नामकुम और हटिया ग्रिड से जुड़े इलाके भी इसकी चपेट में रहे.

इन इलाकों में जारी रही बिजली की आंख मिचोनी

रांची के कोकर, लालपुर, लेक एवेन्यू कांके रोड, पिस्का मोड़, रातू रोड, आर्यापुरी, शिवपुरी, आइटीआइ, पंडरा, डैम साइड का इलाका, मोरहाबादी, कांके, हरमू, अरगोड़ा, अशोक नगर, पुंदाग, धुर्वा, डोरंडा, मणिटोला, फिरदौस नगर, न्यू कॉलोनी, हैदर अली रोड, कोकर इंडस्ट्रियल एरिया, हिनू, मेन रोड, लालपुर, विकास, आरएंडी, बेड़ो, कांके, आइटीआइ सहित कई सबस्टेशनों से एक घंटा तक बिजली बंद रही. बरियातू जैसे बड़े इलाकों के अंदर एक से दो घंटे तक बिजली बाधित रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJIV KUMAR

लेखक के बारे में

By RAJIV KUMAR

RAJIV KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola